फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Recounting of votes is a scam: Trump

मतों की दोबारा गिनती एक घोटाला : डोनाल्ड ट्रंप 

Mon, 28 Nov 2016 03:44 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Mon, 28 Nov 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
Recounting of votes is a scam: Trump
- फोटो : getty images

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीन पार्टी की ओर से विस्कान्सिन में मतों की दोबारा गिनती की मांग करना एक घोटाला है। ट्रंप का कहना है कि चुनाव खत्म हो चुका है और उसके नतीजों को चुनौती देने की बजाय इसका सम्मान किया जाना चाहिए।   

विज्ञापन


ग्रीन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जिल स्टाइन ने मतों की दोबारा गिनती की मांग की है। साथ ही मिशिगन और पेनसिलवेनिया में भी मतों की दोबारा गिनती की मांग कर रही हैं। सनद रहे कि अमेरिका में 8 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने पेनसिलवेनिया और विस्कान्सिन में अप्रत्याशित रूप से बहुत कम मतों के अंतर से हिलेरी क्लिंटन पर जीत दर्ज की थी। मिशिगन में भी उनकी जीत का अंतर बहुत कम था।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के अरबपति ट्रंप अपनी जीत से पहले लगातार चुनाव में ‘धांधली’ का आरोप लगा रहे थे। अब उन्होंने एक बयान में जोर देकर कहा कि चुनौती और भला-बुरा के बजाय चुनाव परिणाम का ‘सम्मान’ किया जाना चाहिए। नवनिर्वाचित ने आरोप लगाया कि यह स्टाइन ने मतदान की दोबारा गिनती कराने के बहाने अपने खजाने को भरने के लिए 70 लाख डॉलर की तुलना में 59 लाख डॉलर जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन पार्टी की प्रत्याशी की ओर से दोबारा मतदान की याचिका डालने के एक दिन बाद ट्रंप ने कहा कि लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है और अब चुनाव खत्म हो गए हैं। हिलेरी क्लिंटन ने खुद की चुनाव वाली रात अपनी हार स्वीकार कर ली थी।


ग्रीन पार्टी की ओर से मतों की दोबारा गिनती की याचिका राज्य के चुनाव आयोग ने स्वीकार कर ली है। हिलेरी क्लिंटन के अभियान दल ने शनिवार सुबह कहा था कि वह ग्रीन पार्टी की ओर से मतों की दोबारा गिनती में शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने मिशिगन और पेनसिलवेनिया में भी मतों की दोबारा गिनती का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed