फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   raid to shutdown dark net sites

अवैध कारोबार के आरोप में 400 वेबसाइट बंद

Sat, 08 Nov 2014 07:56 AM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
raid to shutdown dark net sites

मादक पदार्थ और हथियारों समेत कई अवैध चीजें बेचने के आरोप में सिल्क रोड 2.0 और 400 अन्य वेबसाइटों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


इन सभी वेबसाइटों को टोर नेटवर्क पर संचालित किया जा रहा था। टोर नेटवर्क, इंटरनेट का ही एक हिस्सा है जिस पर पारंपरिक सर्च इंजनों के जरिए नहीं पहुंचा जा सकता है।

इस सिलसिले में यूरोप के 16 देशों और अमेरिका के संयुक्त अभियान में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों में ब्लेक बेनथाल भी शामिल हैं, जिन्हें सिल्क रोड 2.0 से संबंधित माना जाता है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में ब्रिटेन के छह नागरिक भी हैं। नेशनल क्राइम एजेंसी के मुताबिक, इन सभी को पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।

'अपराधों पर बड़ी सफलता'

raid to shutdown dark net sites

विशेषज्ञ इन वेबसाइटों के बंद होने को साइबर अपराध से निपटने में एक बड़ी सफलता के तौर पर देख रहे हैं।

बीबीसी के तकनीक मामलों के संवाददाता रोरी सेलन-जोंस का कहना है कि इससे एक वर्ष पहले भी इसी तरह की मुहिम चलाई गई थी। लेकिन इस बार पहले से कहीं बड़े पैमाने पर इस तरह की वेबसाइटों के ख़िलाफ वैश्विक स्तर पर सहयोग के साथ कार्रवाई की गई है।

सिल्क रोड 2.0 को पिछले साल अक्तूबर में शुरू किया गया था। मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के लिए ये वेबसाइट खासी बदनाम है।

टोर नेटवर्क के लिए एक खास तरह के सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है जिसे टोर ब्राउज़र बंडल के नाम से जाना जाता है। इसे मूलत: यूएस नेवल रिसर्च लेबोरेटरी ने तैयार किया था। उसे अमेरिकी विदेश मंत्रालय से वित्तीय मदद मिलती है।

इस नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की मौजूदगी की जगह पता नहीं चलती और उसकी पहचान भी जाहिर नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed