राष्ट्रपति ट्रंप ने बिना सनग्लासेस के देखा सूर्यग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को उत्तरी अमेरिका में 99 साल के बाद पूर्ण सूर्यग्रहण लगा। वैज्ञानिकों ने इसके महत्व को देखते हुए इसे ‘द ग्रेट अमेरिकन एकलिप्स’ नाम दिया है। हालांकि 2017 का यह आखिरी ग्रहण भारत में नजर नहीं आया।
इस सूर्यग्रहण का विश्व भर से खगोल वैज्ञानिक समेत आम लोगों ने भी मजा लिया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ सूर्यग्रहण देखा। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रंप की सूर्यग्रहण देखती हुई तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। उन्होंने व्हाइट हाउस से बीना सनग्लासेस के सूर्य ग्रहण देखा। हालांकि बाद में उन्होंने सनग्लास लगा लिया था।
पढ़ें: सूर्य ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें देखकर बोलेंगे वाह!
Weeping United States peasants leave crops untended, as they urinate upon themselves in terror at Marshal Kim Jong-Un Solar Shade technology pic.twitter.com/9KmDMMhDFH
— DPRK News Service (@DPRK_News) August 21, 2017
गौरतलब है कि यह ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका में लगभग 4000 किमी की दूरी तक नजर आया, जो पिछले सौ वर्षों में इतने बड़े भूभाग में पड़ने वाला पहला ग्रहण था। लगभग 2 मिनट 40 सेकेंड की अवधि तक पूर्ण सूर्यग्रहण रहने के चलते वैज्ञानिकों के लिए इसका महत्व बहुत अधिक है।
Donald Trump, squinting at partially eclipsed sun without protective lenses, proves himself to be an utter incompetent, jackass, and fool. pic.twitter.com/fG9iosnok1
— DPRK News Service (@DPRK_News) August 21, 2017
"See that, Melania? We should make this permanent and have the moon pay for it." #SolarEclipse2017 pic.twitter.com/5kmA23y0Fq
— Norm Kelly (@norm) August 21, 2017
कैसे लगता है सूर्यग्रहण
पूर्ण सूर्यग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाता है कि पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूरी तरह चंद्रमा की ओट में छिपा नजर आता है।