फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   President Donald Trump might stop or restrict his tweeting

अब सोच समझकर ही ट्वीट करेंगे ट्रंप

Wed, 14 Jun 2017 02:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 14 Jun 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
President Donald Trump might stop or restrict his tweeting

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने आधी रात को एक अजीबोगरीब ट्वीट कर लोगों को हैरान कर दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘लगातार नकारात्मक प्रेस कोवफेफे (covfefe)’। कई घंटे तक ये चर्चा का विषय रहा कि आखिर ट्रंप ने लिखा क्या है। कुछ ने कहा कि उन्होंने गलती से लिख दिया है जबकि कुछ उसका अर्थ भी समझाने लगे थे। ट्विटर पर ये ट्रेंड करने लगा। हालांकि कुछ समय बाद इस ट्वीट को हटा दिया गया। 

विज्ञापन


ट्रंप के इसी अटपटे शब्द के नाम पर एक डेमोक्रेट सांसद ने बिल पेश किया है जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट को सुरक्षित रखना है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब ट्रंप कोई भी ट्वीट सोच समझकर ही करेंगे। 
विज्ञापन


इलिनॉएस से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद माइक क्विगली ‘कोवफेफे एक्ट’ लेकर आए हैं। वह चाहते हैं कि राष्ट्रपति की सोशल मीडिया पर गतिविधियों का पूरा लेखा-जोखा रखा जाए। उनका तर्क है कि राष्ट्रपति अक्सर सरकारी नीति और कामकाज से जुड़ी घोषणाएं ट्विटर पर करते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि उसे सुरक्षित रखा जाए जिससे वे ट्वीट की भाषा को लेकर भी पूरी जिम्मेदारी लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये है कि माइक ने बिल को लेकर कोवफेफे यानी covfefe का फुल फॉर्म भी दिया है, जोकि ‘कम्युनिकेशंस ओवर वेरियस फीड्स इलेक्ट्रॉनिकली फॉर इंगेजमेंट एक्ट’ है। इसके तहत प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड्स एक्ट में संशोधन होगा और सोशल मीडिया शब्द को भी इसमें शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed