फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   pm modi remembered donald trump's things about him

मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को बताया 'महान प्रधानमंत्री'

Tue, 27 Jun 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
pm modi remembered donald trump's things about him

पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ औपचारिक वार्ता शुरू होने से पहले ट्रंप की कही बात को याद किया। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले 2014 में भारत की यात्रा की थी और मीडिया ने उनसे मेरे बारे में बातें की थीं, तब उन्होंने मेरे बारे में उन्होंने कई उम्दा बातें कही थीं, यह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सच्चा दोस्त' बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भीतर जाने से पहले वे एक-दूसरे से संक्षिप्त बातचीत करते और हालचाल पूछते हुए भी दिखे।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बातचीत शुरू होने से पहले नरेंद्र मोदी को 'महान प्रधानमंत्री' करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आपका यहां आना हमारे लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि यह मेरा नहीं हर भारतीय का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही दोनों नेता बातचीत के लिए बैठे तो ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह इतने महान प्रधानमंत्री हैं कि मैं उनके साथ बात करता रहा हूं और उनके बारे में पढ़ता रहा हूं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।' ट्रंप ने कहा, 'आर्थिक रूप से और कई अन्य मायनों में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा।'


बाहरी मामलों के प्रवक्ता गोपाल बागले ने बताया कि  सोमवार से पहले अमेरिकी विदेश सचिव और रक्षा सचिव जिम मैटिस ने पीएम मोदी से अलग से मुलाकात की। इस मुलाकात में आतंकवाद से मुकाबले पर सहयोग, अफगानिस्तान मुद्दा और एशिया प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed