फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   periodic table soon join four new elements name

पीरियॉडिक टेबल में जल्द ही चार नए तत्वों के नाम जुड़ेंगे

Fri, 17 Jun 2016 10:01 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Fri, 17 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
periodic table soon join four new elements name
नए तत्वों के नाम निहोनियम, मॉस्कोवियम, टेन्नेसिने और ओगनेसोन प्रस्तावित किए गए - फोटो : www.chemicool.com

आवर्त सारणी (पीरियॉडिक टेबल) में चार नए तत्वों के नाम जोड़ने की तैयारी है। हाल ही में केमिस्ट्री की संस्था ‘इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड अप्लाइड केमिस्ट्री’ (आईयूपीएसी) ने 113 परमाणु क्रमांक वाले तत्व का नाम निहोनियम (एनएच), 115 परमाणु क्रमांक वाले तत्व का नाम मॉस्कोवियम (एमसी), 117 परमाणु क्रमांक वाले तत्व का नाम टेन्नेसिने (टीएस) और 118 परमाणु क्रमांक वाले तत्व का नाम ओगनेसोन (ओजी) रखने का प्रस्ताव रखा है

विज्ञापन


 इन नए तत्वों को आवर्त सारणी के नीचे दाहिने ओर किनारे पर जगह दी गई है।

इन नए तत्वों की खोज रूस, अमेरिका और जापान की प्रयोगशालाओं ने की है। प्रयोगशालाओं ने इन नए तत्वों का नामकरण सिर्फ इनके रासायनिक या भौतिक गुण, प्राचीन अवधारणा, स्थान या देश या वैज्ञानिक के  नाम पर करना प्रस्तावित करवाया है।
विज्ञापन


आईयूपीएसी के अकार्बनिक रसायन विज्ञान डिवीजन के अध्यक्ष जान रीडिज्क का कहना है कि इन नए तत्वों के नाम रखने को लेकर समीक्षा की जा सकती है, लेकिन इनके नामकरण आईयूपीएसी के नियमानुसार होंगे। आईयूपीएसी ने इन नए तत्वों के नाम रखने के लिए सार्वजनिक सुझाव मांगे हैं, लेकिन लोगों के विरोध नहीं होने की दशा में ही नवंबर में इनके नामकरण को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरी ओगनेसियन के नाम पर हो सकता है नामकरण
बताया जा रहा है कि 118 परमाणु क्रमांक वाले तत्व का नाम रूस के ज्वाइंट इंस्टीट्यूट फॉर न्यूक्लियर रिसर्च के वैज्ञानिक 83 वर्षीय यूरी ओगनेसियन के नाम पर रखने की संभावना ज्यादा है। यह दूसरी बार होगा, जब किसी जीवित वैज्ञानिक के नाम पर आवर्त सारणी के नए तत्व का नामकरण किया जाएगा।


पहली बार 1993 में अमेरिकी परमाणु रसायन वैज्ञानिक ग्लेन सीबोर्ग के नाम पर 116 परमाणु क्रमांक वाले तत्व का नाम सीबोर्गियम रखने पर काफी विरोध हुआ था। आईयूपीएसी ने एक रिजोल्यूशन पास कर इसके नामकरण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में उसका रुख नरम पड़ गया था। इसके अलावा 115 परमाणु क्रमांक वाले नए तत्व का नामकरण मॉस्को क्षेत्र के नाम पर मॉस्कोवियम रखा जाएगा।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed