{"_id":"59a0b27e4f1c1b151f8b45a4","slug":"pence-s-army-detail-booted-after-bringing-women-to-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात अधिकारी सेक्स वर्कर लाने के आरोप में बर्खास्त ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात अधिकारी सेक्स वर्कर लाने के आरोप में बर्खास्त
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 26 Aug 2017 04:58 AM IST
विज्ञापन
Vice President Mike Pence
अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस की सुरक्षा में तैनात एक सैन्य अधिकारी को व्हाइट हाउस से बर्खास्त किया गया है। एक रक्षा अधिकारी के अनुसार कुछ लातिन अमेरिकी होटलों में अपने साथ कथित रूप से सेक्स वर्कर को लाने के आरोप में उसे हटाया गया है।
विज्ञापन
Read Also: माइक पेंस नहीं होंगे अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार, मीडिया रिपोर्ट को किया खारिज
विज्ञापन
यह घटना पेंस की हालिया कोलंबिया, अर्जेंटीना, चिली और पनामा दौरे के दौरान हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कहां हुई थी। अमेरिका के रक्षा अधिकारी ने कहा कि जिस समय होटल में महिला को लाया गया था उस समय यह पता नहीं था कि महिला सेक्स वर्कर थी।
विज्ञापन
Read Also: भारत की सुरक्षा को मिली मजबूती, ड्रोन निर्यात के लिए अमेरिका ने जारी किया लाइसेंस
रक्षा विभाग के प्रवक्ता मेजर एड्रियन रैंकीन ने कहा कि हमें इस घटना के बारे में जानकारी है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।