{"_id":"59a076074f1c1b393a8b498e","slug":"indian-troop-injured-in-sniper-shot-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से बीएसएफ जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से बीएसएफ जवान घायल
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
bORDER
- फोटो : File Photo
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजरों के स्नाइपर शॉट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जम्मू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर 12 बजे की है। बीएसएफ जवान केके अप्पा राव अरनिया सेक्टर में बने निगरानी पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात था, तभी पाकिस्तानी रेंजरों के स्नाइपर शॉट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
खून से लथपथ होकर उसके गिरते ही साथी जवानों ने उसे तत्काल जम्मू स्थित अस्पताल पहुंचाया। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताते हैं अप्पा राव बीएसएफ की 192 बटालियन में तैनात है। शुक्रवार को बार्डर पर घास की सफाई हो रही थी। इसी दौरान सीमा पार गजरा गली नामक पाक पोस्ट पर तैनात रेंजरों के स्नाइपर शॉट में बीएसएफ जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
पाक रेंजरों की करतूत के बाद बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई। आशंका जताई जा रही है कि पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन भी किया जा सकता है। इसके मद्देनजर जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन