{"_id":"59595cf74f1c1b7e678b4c4f","slug":"guardian-drone-export-license-was-issued-for-india-by-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की सुरक्षा को मिली मजबूती, ड्रोन निर्यात के लिए अमेरिका ने जारी किया लाइसेंस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत की सुरक्षा को मिली मजबूती, ड्रोन निर्यात के लिए अमेरिका ने जारी किया लाइसेंस
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने भारत को 22 प्रिडेटर ड्रोन्स के निर्यात के लिए आवश्यक लाइसेंस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि 26 जून को व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली द्विपक्षीय बैठक हुई थी।
विज्ञापन
इस बैठक के बाद ट्रंप ने भारत को यह ड्रोन बेचने की मंजूरी दी थी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि अमेरिका ने भारत के लिए डीएसपी-5 गार्जियन निर्यात लाइसेंस जारी किया है। डीएसपी-5 श्रेणी का लाइसेंस सैन्य हथियारों के स्थायी निर्यात के लिए जारी किया गया है। यह सौदा लगभग दो अरब डॉलर का होगा।
विज्ञापन
भारतीय सेना को इस ड्रोन के मिलने से हिंद महासागर और समुद्री तटरेखा पर निगरानी करने में काफी मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि यूएस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक में रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा था कि अमेरिका दक्षिण एशिया में सुरक्षा को मजबूती देने के लिए भारत को जरूरी संसाधन एवं तकनीक मुहैया कराएगा। अमेरिका ने भारत को सी गार्जियन यूएवी, अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर और सी-17 परिवहन विमान देने की बात कही थी।