फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   pakistani ambassador lodhi show palestinian girl as pellet gun victim from kashmir

UN के मंच पर फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, कश्मीरी बताकर दिखाई फिलिस्तीनी लड़की की फोटो

Sun, 24 Sep 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Sun, 24 Sep 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
pakistani ambassador lodhi show palestinian girl as pellet gun victim from kashmir
maleeha lodhi - फोटो : social media
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जिस तरह से पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज किया, उसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने यूएन में अपना जवाब देने के लिए एक लड़की का फोटो पेश किया। जिसे पैलेट गन का शिकार हुई कश्मीरी लड़की का बताया गया। लेकिन जल्द ही पाक का यह झूठ भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हो गया, असल में जिस फोटो को कश्मीरी लड़की का बताया जा रहा था वो फलिस्तीनी लड़की का निकला।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात संयुक्त राष्‍ट्र में पाकिस्तान को बेनकाब करते भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है। इसी बौखलाहट में सुषमा के बाद पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्‍थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कश्मीर में भारत की बर्बरता को दिखाने के लिए एक फर्जी फोटो का इस्तेमाल किया था। लोधी ने अपनी स्पीच के दौरान एक घायल लड़की की फोटो दिखाई। जिसमें उसके चेहरे पर पैलेट गन की गोलियों के निशान थे। उनका कहना था कि ये है भारत का असली चेहरा।
विज्ञापन

 

जबकि जिस लड़की की फोटो लोधी ने दिखाई उसका कश्मीर से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। जिसकी फोटो यूएन में दिखाई गई है वो फिलिस्तीन की रहने वाली है और वो गाजा पर हुए हमले में घायल हुई थी। मलीहा का ये झूठ सामने आने के बाद हर तरफ अब उनकी बदनामी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed