फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan's may be not interested to act against terrorists says US subcommittees 

अमेरिका को है पाक पर 'शक', कहा- आतंक के खिलाफ लड़ेगा इसका भरोसा नहीं

Sat, 04 Nov 2017 05:27 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Sat, 04 Nov 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's may be not interested to act against terrorists says US subcommittees 

अमेरिकी संसद को इस बात का भरोसा नहीं है कि पाकिस्तान आंतकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाएगा। संसद की दो असरदार उप समितियां आतंक के खिलाफ पाकिस्तान की इस प्रतिबद्धता पर साझा सुनवाई करेगी और इसे इसमें उसे दी जाने वाली अमेरिकी मदद की भी समीक्षा होगी।  

विज्ञापन


उप समितियों की बैठक का यह कदम खासा अहम माना जा रहा है क्योंकि तीन महीने पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशियाई नीति का ऐलान किया था। 
विज्ञापन


सांसद टेड योहो ने संसदीय उपसमितियों की प्रस्तावित बैठकों का हवाला देते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायित्व लाने के लिए अमेरिकी-पाकिस्तानी के बीच सकारात्मक रिश्ते जरूरी हैं। लेकिन आतंकवादियों को पनाह न देने के वादे न निभाने से पाकिस्तान पर संदेह बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कौन है मसूद अजहर? इन पांच वजहों से चीन बार-बार कर रहा उसका 'समर्थन'    


उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को संसद की विदेश मामलों की एशिया और प्रशांत, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका की उप समितियां राष्ट्रपति की अफगानिस्तान से संबंधित योजनाओं पर सुनवाई करेगी। 

इस सुनवाई में उप समितियां अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के  सैनिक अभियान से इतर नागरिक प्रयासों पर बातचीत होगी। साथ यह इस बात पर विचार किया जाएगा कि ये नागरिक प्रयास ट्रंप की अफगानिस्तान नीतियों से कैसे मेल खाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed