फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan envoy to US Aizaz Ahmed said, Basits letter is disgusting

दुनिया के सामने आई पाकिस्तान के राजनयिकों की लड़ाई, एजाज ने बासित को कहा घिनौना

Wed, 30 Aug 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 30 Aug 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Pakistan envoy to US Aizaz Ahmed said, Basits letter is disgusting
बासित और एजाज

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद चौधरी ने भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित के पत्र को घिनौना बताया है। अब्दुल बासित ने अपने पत्र में एजाज को पाकिस्तान का सबसे खराब राजदूत बताया था। बासित का यह पत्र मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और पाकिस्तानी मीडिया ने इस पत्र को प्रमाणित किया था। 

विज्ञापन


ट्रिब्यून के मुताबिक एजाज अहमद चौधरी ने वाशिंगटन में पाकिस्तान एंबेसी में कहा कि उन्होंने इस घिनौने पत्र का जवाब नहीं देने का फैसला किया है। और वो इस मामले को उसी पर छोड़ते हैं जिन्होंने यह उठाया है। अल्लाह हमारी सुरक्षा कर रहा है और वही हमारा गाइड है। 
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिकी मदद पर बोले पाक के पूर्व गृहमंत्री- 'मूंगफली के दाने बिलियन डॉलर्स नहीं हो सकते'
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी फरवरी तक पाकिस्तान के विदेश सचिव थे लेकिन जब उनका नाम अमेरिका में पाक अंबेडसर के लिए चयन किया गया था, बासित भारत में पाकिस्तान के राजदूत थे। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि बासित ने चौधरी को एक पत्र लिखा था जिसमें वह दो बार विदेश सचिव होने के लिए उनसे नाराज हो गए थे।


चौधरी के मुताबिक बासित को लगता था कि वह विदेश सचिव के पद तक उनकी वजह से नहीं पहुंच सके। और बाद में वह रिटायर हो गए। चौधरी ने यह भी कहा कि जलन का कोई उपचार नहीं होता। आपको बता दें कि बासित ने अपने राजनीतिक संदेश में लिखा था कि चौधरी विदेशी मामलों में चौधरी कूटनीति से अनजान हैं। उन्होंने चौधरी की असफलता की दो घटनाओं का हवाला भी दिया था।

पढ़ें: पूर्व उच्चायुक्त बासित के पत्र से पाकिस्तान में मची खलबली, बोले- 'देश को अब अल्लाह बचा सकता है'

बासित ने एजाज के नाम अपने पत्र में लिखा था आप अब तक के सबसे बुरे पाक विदेश सचिव रहे हैं, और मुझे चिंता है कि आप वाशिंगटन में भी पाकिस्तानी दूत के रूप में बुरे ही साबित होंगे। उन्होंने कहा था कि अब पाकिस्तान को अल्लाह ही बचा सकता है। इस पत्र के वायरल होने के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान के दो राजनयिकों की लड़ाई सामने आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed