फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Abdul Basits letter raised a lot of criticism in Pakistan, said, only Allah can save the country now

पूर्व उच्चायुक्त बासित के पत्र से पाकिस्तान में मची खलबली, बोले- 'देश को अब अल्लाह बचा सकता है'

Tue, 29 Aug 2017 08:50 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 29 Aug 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Abdul Basits letter raised a lot of criticism in Pakistan, said, only Allah can save the country now
अब्दुल बासित

हाल ही में तीन साल तक भारत में पाक के उच्चायुक्त का पद संभालने वाले अब्दुल बासित के इस्लामाबाद लौटने के बाद अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी को लिखा एक तीखा पत्र सामने आया है। अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत ऐजाज अहमद चौधरी को लिखे इस पत्र में कहा है कि - आप अब तक के सबसे बुरे पाक विदेश सचिव रहे हैं, और मुझे चिंता है कि आप वाशिंगटन में भी पाकिस्तानी दूत के रूप में बुरे ही साबित होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि - अब पाकिस्तान को अल्लाह ही बचा सकता है। इस पत्र को लेकर पाकिस्तान के राजनयिक हलकों में खलबली मची हुई है। इस पत्र के बाद पाकिस्तान में देश के दो शीर्ष राजनयिकों की लड़ाई दुनिया के सामने आ गई है। यह पत्र आधिकारिक है क्योंकि इसे उस वक्त लिखा गया जब अब्दुल बासित भारत में पाक उच्चायुक्त थे। 
विज्ञापन


पढ़ें: पाक के पूर्व उच्चायुक्त ने खोली पोल, बोले- कश्मीर नीति पर पाकिस्तान फ्लॉप, भारत सफल
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल बासित ने अपने पत्र में लिखा कि - मेरे पास ऐजाज अहमद चौधरी की आलोचना के दो कारण हैं, पहला - वह कूटनीति के गंभीर प्रोफेशनल के तौर पर बने ही नहीं हैं और दूसरा कारण अधिक चिंता वाला है कि - आपका दिल सही स्थान पर नहीं है। इस संबंध में जितना भी कहा जाए कम ही है।


यह चिट्ठी इसी साल 25 जुलाई को चौधरी के विदेश सचिव पद के तौर पर विदाई पत्र के संदर्भ में जारी की गई है। इस पर भारत में पाक के उच्चायुक्त के हस्ताक्षर भी हैं। ऐजाज अहमद चौधरी को लिखे पत्र में बासित ने लिखा कि - मैं समझता हूं कि यह पाकिस्तान के हित में रहेगा कि आपको वाशिंगटन से तुरंत हटा दिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो 27 फरवरी 2018 को आपका कार्यकाल पूरा होने के बाद इसे बढ़ाया नहीं जाना चाहिए। 

पढ़ें: ब्रिटिश सांसद बोले- मंदबुद्धि बेटों के लिए विदेशी दुल्हन ला रहे पाकिस्तानी

बासित ने लिखा कि - आप जैसे कमजोर और संदेहास्पद साख वाले लोग यदि इतने अहम पद पर बैठेंगे तब तो पाकिस्तान को अल्लाह ही बचा सकता है। बासित ने पत्र की एक प्रति विदेश मंत्रालय के विदेश सचिव निदेशालय को भी भेजी है। बासित का कार्यकाल अप्रैल 2018 में पूरा होना था लेकिन उन्हें इसी साल जुलाई में भारत का उच्चायुक्त पद छोड़ने के लिए कहा गया था। उनके स्थान पर सोहेल महमूद भारत में पाक उच्चायुक्त बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed