{"_id":"59a695c44f1c1bfc268b472d","slug":"pakistan-interior-minister-said-us-aid-is-peanuts-not-billions-of-dollars","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी मदद पर बोले पाक के पूर्व गृहमंत्री- 'मूंगफली के दाने बिलियन डॉलर्स नहीं हो सकते' ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अमेरिकी मदद पर बोले पाक के पूर्व गृहमंत्री- 'मूंगफली के दाने बिलियन डॉलर्स नहीं हो सकते'
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Chaudhry Nisar Ali Khan
पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री चौधरी निसार ने अमेरिका की ओर से मिलने वाली मदद की तुलना मूंगफली के दाने से की है। उन्होंने कहा कि पाक की जो मदद अमेरिका करता है वह मूंगफली के दाने के बराबर है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक उन्होंने ये बयान पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: पूर्व उच्चायुक्त बासित के पत्र से पाकिस्तान में मची खलबली, बोले- 'देश को अब अल्लाह बचा सकता है'
विज्ञापन
निसार ने यह भी कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान को पिछले 10 सालों में जितनी मदद दी है उसका भी ऑडिट होना चाहिए। डॉन के मुताबित निसार ने कहा कि यह मदद बिलियन डॉलर्स में नहीं है बल्कि मूंगफली के दाने के बराबर है। निसार ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान की खिल्ली उड़ाई।
विज्ञापन
ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि अमेरिका ने पाकिस्तान की कई बिलियन डालर्स में मदद की लेकिन पाकिस्तान उन आतंकियों के लिए घर बना रहा है जिनसे हम लड़ रहे हैं।निसार ने कहा कि अमेरिका गठबंधन सहायता निधि के तहत पाकिस्तान की मदद करता है। जोकि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ मुहैया करायी गई सेवाओं के बदले दिया जाता है लेकिन इन फंडों पर भी अमेरिका कई महीनों से अपने हाथ बांधकर बैठा है।
पढ़ें: पाक के पूर्व उच्चायुक्त ने खोली पोल, बोले- कश्मीर नीति पर पाकिस्तान फ्लॉप, भारत सफल
निसार ने कहा कि अगर मिलिट्री सर्विस के लिए हमारा बिल 500 मिलियन डॉलर्स है तो अमेरिका हमें केवल 200 मिलियन डॉलर्स दे रहा है। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि ट्रंप के आरोपों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।