फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   One of the most celebrated mathematician Vladimir Voevodsky has died

महान गणितज्ञ व्लादिमीर वोएवोदस्की का 51 साल की उम्र में निधन

Mon, 09 Oct 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 09 Oct 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
One of the most celebrated mathematician Vladimir Voevodsky has died
Vladimir Voevodsky

सदी के महान गणितज्ञ व्लादिमीर वोएवोदस्की का 51 साल की उम्र में निधन हो गया। 30 सितंबर को यूएस के न्यू जर्सी में उनका शव मिला। उनकी पूर्व पत्नी नादिया शालाबे ने बताया कि व्लादिमीर अपने घर में मृत पाये गए। वो बीमार थे और उनका स्वास्थ लगातार गिर रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें: चीनी मीडिया ने भारतीयों को बताया घमंडी, कहा- डोकलाम में करते रहेंगे सड़क निर्माण
विज्ञापन


नादिया ने कहा, मौत की सही वजह पता नहीं लग सका है। डॉ. वोएवोदस्की को गणित के क्षेत्र में नये प्रयोगों और कंप्यूटर के लिए नये उपकरण बनाने के लिए प्रसिद्ध थे। 2002 में उन्हें फील्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के गणितज्ञ थामस हेल्स ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वोएवोदस्की हमारे समय के दिग्गजों में से एक था। उनके विचारों ने सभी गणितज्ञों को एक नया रास्ता दिया। उसने हम सबको गणित का नया संविधान दिया। वोएवोदस्की का जन्म 4 जून 1966 को मॉस्को में हुआ था। उनके पिता एक प्रयोगशाला के निर्देशक थे और उनकी मां केमेस्ट्री की प्रोफेसर थीं। 

पढ़ें:  उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की बहन को मिली अहम जिम्मेदारी

हैरानी की बात है कि इतने महान गणितज्ञ को बचपन में कई बार स्कूल से बाहर निकाला गया। उन्हें हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान 3 बार स्कूल से बाहर निकाला गया। उन्हें मॉस्को यूनिवर्सिटी से भी एक बार फेल होने के कारण निकाला गया था। लेकिन उन्होंने खुद ही गणित की पढ़ाई को जारी रखा। उनके रिसर्च पेपर से प्रभावित होने पर हावर्ड ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए आमंत्रित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed