फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Nobel Prize in Economic Sciences awarded to Richard H Thaler

अमेरिका के रिचर्ड एच. थेलर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Mon, 09 Oct 2017 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Oct 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
 Nobel Prize in Economic Sciences awarded to Richard H Thaler
Richard H. Thaler

अमेरिका के रिचर्ड एच. थेलर को साल 2017 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 12 सितंबर, 1945 को जन्मे अमेरिकी अर्थशास्त्री थेलर शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वो अर्थशास्त्र में कई प्रसिद्ध किताब लिख चुके हैं।

विज्ञापन


स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पुरस्कार के तहत थेलर को 90 लाख क्रोनर (11 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि प्रदान की जाएगी।

नोबेल कमेटी ने थेलर को पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा है कि उन्हें अर्थशास्त्र के मनोविज्ञान को समझने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों से पता चलता है कि हर व्यक्ति अपनी विशेषताओं के आधार पर आर्थिक फैसले लेता है। 
विज्ञापन


72 वर्षीय थेलर बिहेवियरल इकोनामिक्स के अग्रणी अध्येता माने जाते हैं। अर्थशास्त्र की इस शाखा में मनोवैज्ञानिक शोध के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। थेलर के शोधों से पता चलता है कि कोई व्यक्ति आर्थिक फैसले लेते समय कैसे सोचता और व्यवहार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- बस एक आविष्कार ने बदल दी जिंदगी
मालूम हो कि अल्फ्रेड नोबेल जिनके नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है, की वसीयत में अर्थशास्त्र को नोबेल पुरस्कार का जिक्र नहीं है, लेकिन स्वीडिश नेशनल बैंक ने नोबेल की याद में अर्थशास्त्र में पुरस्कार देने की घोषणा की और पहला पुरस्कार 1969 में दिया गया था। इस पुरस्कार को नोबेल के बराबर माना जाता है और इसके विजेता को नोबेल पुरस्कार विजेताओं के लिए आयोजित समारोह में ही पुरस्कार दिया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed