{"_id":"5b6a799a4f1c1b54208b791d","slug":"more-than-seven-million-foreigners-stayed-till-the-end-of-the-visa-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुके 7 लाख से ज्यादा विदेशी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुके 7 लाख से ज्यादा विदेशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले साल 7,00,000 से ज्यादा विदेशियों को वीजा की अवधि खत्म होने के बाद देश से जाना था लेकिन फिर भी वो अधिक समय तक रुके रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको के साथ सीमा पर अरबों डॉलर की लागत से दीवार बना कर सीमा को सुरक्षित बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
हाल के सालाना आंकड़े बताते हैं कि वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुकने वाले कितने अवैध प्रवासी हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश के एक करोड़ 10 लाख लोगों में से 40 फीसदी लोग वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद गैरकानूनी तौर पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
अक्तूबर 2016 से सितंबर 2017 के बीच विमान या जहाज से आने वाले पर्यटकों में से 7,01,900 लोग वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुक गए।
वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुके लोगों की संख्या काफी बड़ी है, लेकिन अभी इसका सही से पता नहीं है, क्योंकि इसमें यह शामिल नहीं है कि कितने लोग सड़क मार्ग से पहुंचे।
विज्ञापन