फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Monkey selfie case: British photographer settles with animal charity over royalties dispute

सेल्फी लेकर कानूनी लड़ाई में बंदर को मिली हार, कोर्ट ने अधिकार देने से किया इनकार

Tue, 12 Sep 2017 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 12 Sep 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Monkey selfie case: British photographer settles with animal charity over royalties dispute
अपनी सेल्फी लेकर चर्चा में आए बंदर नारूटो कॉपीराइट की कानूनी लड़ाई हार गया है। अमेरिकी जज ने कहा कि बंदर को कॉपीराइट कानून के तहत अधिकार नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


जबकि बंदर की ओर से याचिका दायर करने वाला समूह पेटा ने कहा कि जानवर को भी फायदा होना चाहिए। यह मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। आखिरकार फोटोग्राफर ने इस पशु अधिकार समूह से यह केस जीत लिया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने बंदर की ओर से दायर याचिका को रद्द कर दिया। हालांकि न्यू साउथ वेल्स के मोनमाउथशर के रहने वाले फोटोग्राफर डेविड स्लेटर विवादित फोटो से होने वाली कमाई का 25 फीसदी हिस्सा दान करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रकम नारूटो और उसके रहने की जगह की रक्षा करने वाली चैरिटी संस्थानों को दान दिया जाएगा। यह जानकारी स्लेटर और पेटा ने साझा बयान जारी करके दी। पेटा के वकील जेफ कर्र ने कहा कि पेटा के इस मुकदमे के बाददुनियाभर में पशुओं के अधिकार पर चर्चा हुई ।

गौरतलब है कि इस मामले को नारूटो बनाम डेविड स्लेटर नाम दिया गया था। सुनवाई के दौरान बंदर की पहचान पर भी प्रश्न उठा। पेटा का तर्क था कि तस्वीर में दिख रहा बंदर मादा है। स्लेटर की दलील थी कि यह मैकॉक प्रजाति का नर बंदर है। 


काफी मेहनत की थी: स्लेटर
फोटोग्राफर स्लेटर ने कहा था कि इस फोटो के पीछे उन्होंने काफी परिश्रम किया था। वह कहते हैं, ‘मैं खुद संरक्षणवादी हूं। तस्वीर में रुचि बढ़ने की वजह से इंडोनेशियाई जानवरों को फायदा हुआ है। नारूटो ने कैमरे में दांत दिखाते और आंख चमकाते हुए सेल्फी 2011 में इंडोनेशिया के जंगल में ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed