{"_id":"5c2680f7bdec2257162fa809","slug":"michelle-obama-pair-became-number-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में जोड़ी नंबर वन बने मिशेल-ओबामा, हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में जोड़ी नंबर वन बने मिशेल-ओबामा, हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ा
Sat, 29 Dec 2018 01:30 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Michelle Barack Obama
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा हिलेरी क्लिंटन को पछाड़कर देश में सबसे अधिक सराही जाने वाली महिला बन गई हैं। बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वे नतीजे के अनुसार, 17 सालों में यह पहली बार है जब डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री इस सूची में शीर्ष स्थान न हासिल कर पाईं हों। हालांकि, हिलेरी 22 बार इस सूची में शीर्ष पर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
गैलप सर्वे में पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा 15 फीसदी मतों के साथ पहले, मीडिया मुगल ओपरा विन्फ्रे पांच फीसदी मतों के साथ दूसरे, क्लिंटन चार फीसदी मतों के साथ तीसरे जबकि मौजूदा प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप चार फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इससे पहले मिशेल तीन बार क्लिंटन से पिछड़ गई थीं। पुरुषों की बात करें तो उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 19 फीसदी मतों के साथ लगातार 11वें साल शीर्ष पर बने हुए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 फीसदी मतों के साथ लगातार चौथे साल दूसरे साथ पर आए।
विज्ञापन
इस सूची में जगह बनाने वाली अन्य महिलाओं में महारानी एलिजाबेथ, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, यूएन में पूर्व अमेरिकी राजदूत निकी हेली, मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला युसूफजई शामिल हैं। पुरुषों में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, पोप फ्रांसिस, कारोबारी बिल गेट्स, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, आविष्कारक एलन मस्क व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
यह है गैलप सर्वे
इस सूची को जनता के मतों के जरिए तैयार किया जाता है। गैलप इसके लिए हर साल वोटिंग कराता है। 1946 से ही यह सूची जारी की जा रही है। केवल एक बार, साल 1976 में इसे जारी नहीं किया गया था। गैलप ने कहा है कि यह सर्वे 3 से 12 दिसंबर के बीच किया गया और इस सर्वे में सिर्फ 4 फीसदी तक की गलती होने की संभावना है।