फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Longest running rover on Mars of NASA, Opportunity pronounced dead

खत्म हुआ मंगल पर नासा के सबसे ज्यादा चलने वाले रोवर 'अपॉर्चुनिटी' का सफर

Thu, 14 Feb 2019 02:53 AM IST
अल्पना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अल्पना शर्मा Updated Thu, 14 Feb 2019 02:53 AM IST
सार

  • नासा का 'अपॉर्चुनिटी रोवर' अगस्त 2004 में मंगल ग्रह पर उतरा था 
  • रोवर से संपर्क साधने के लिए नासा ने 800 से ज्यादा बार प्रयास किया
  • पिछले साल 10 जून को हुआ था नासा का रोवर से अंतिम बार संपर्क 
  • पिछले साल जून में आए तूफान से आई थी ट्रांसमिशन क्षमता में खराबी

विज्ञापन
Longest running rover on Mars of NASA, Opportunity pronounced dead
अपॉर्चुनिटी रोवर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोवर अपॉर्चुनिटी का सफर समाप्त हो गया। नासा ने इस रोवर को आखिरकार मृत घोषित कर दिया। नासा का यह रोवर मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा चलने वाला रोवर था। बता दें कि सौर ऊर्जा से संचालित यह रोवर पिथले करीब आठ महीनों से शांत था। नासा इस रोवर से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश कर रही थी। पिछले साल जून में आए रेतीले तूफान के चलते अपॉर्चुनिटी की ट्रांसमिशन क्षमता कमजोर हो गई थी। 

विज्ञापन



यह रोवर 15 साल पहले 2004 में लाल ग्रह की सतह पर उतरा था। रोवर से संपर्क साधने में जुटे नासा के इंजीनियरों ने तूफान के चलते इसकी आंतरिक घड़ी में खराबी आने की आशंका जताई थी। नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेंस्टाइन ने ट्वीट कर बताया कि अपॉर्चुनिटी रोवर से संपर्क साधने के 800 से अधिक प्रयासों के बाद आज हम सफल मंगल मिशन की समाप्ति की घोषणा करते हैं। लाल ग्रह के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अपॉर्चुनिटी को 90 दिन का समय तय किया गया था, लेकिन इसने 14 से ज्यादा साल मंगल पर बिताए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed