{"_id":"e8357ec0-1d24-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"konw-most-powerful-city-of-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए दुनिया के सबसे ताकतवर शहर को","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जानिए दुनिया के सबसे ताकतवर शहर को
बीबीसी हिंदी/ज़ुबैर अहमद
Updated Tue, 23 Oct 2012 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोम शहर में अलग अलग देशों के राजा रजवाड़े अकसर आया करते थे। सारे बड़े समझौते इसी शहर में हुआ करते थे। रोम असर और रुसूख वाला शहर था।
विज्ञापन
अगर इसके ढांचे और आकार का अध्यन करें तो मालूम होगा की सबसे बीच में होता था राजमहल, इसके बाद राजा के वजीरों और उनके सलाहकारों के घर।
इस दायरे के बाहर होते थे प्रशासन को चलाने वाले बड़े अधिकारियों के घर, उसके बाहर प्रशासन के छोटे और कम अहम अधिकारीयों के घर और इस दायरे के बाहर आम प्रजा की आबादी हुआ करती थी।
विज्ञापन
सबकी चाहत वॉशिंगटन
अमरीका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी प्रतिष्ठा और शहर के आकार के हिसाब से आधुनिक रोम है। हर महीने किसी न किसी देश के नेता यहां का दौरा करते हैं।
इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू अब तक इस साल दो बार वॉशिंगटन आ चुके हैं। कोई पैसे की मांग करने आता है, कोई हथियार खरीदने के लिए समझौता करने आता है, तो कोई अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए वॉशिंगटन आता है। यहां आना अपने देश में अपनी साख बढ़ाने की तरह है।
विज्ञापन
अब इसके आकार को देखिए। शहर काफी छोटा है। मैं शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक पैदल यात्रा कर चुका हूं। लोग कहते हैं प्राचीन रोम से कोई ख़ास बड़ा नहीं है, शहर की आबादी केवल सात लाख है।
नहीं बदली दुनिया
बिल्कुल प्राचीन रोम की तरह वॉशिंगटन का केंद्र बिंदु है राजमहल यानी व्हाइट हाउस। इसमें आज के राजा यानी देश के राष्ट्रपति रहते हैं। यहां दुनिया भर के नेता आते हैं और अपनी शान बढ़ाते हैं। व्हाइट हाउस के इर्द गिर्द आपको मंत्रालयों के दफ्तर और कई मंत्रियों के घर भी मिल जाएंगे।
इस दायरे से बाहर आपको मिलेगा प्रशासन के बड़े बड़े दफ्तर, इसके बाहर राजमहल और मंत्रालयों में प्रवेश करने की कोशिश में लगी, लॉबी करने वाली कंपनियों के दफ्तर, वकील, छोटे सरकारी कर्मचारियों और दूसरे पेशेवर लोगों के दफ्तर। और इस के बाहर आपको आम जनता की आबादी मिलेगी,
जिस तरह से रोमन महाराजा की ताजपोशी विश्व की एक बड़ी घटना होती थी, ठीक उसी तरह अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव विश्व की एक बड़ी घटना है। इसीलिए राष्ट्रपति के पद के चनाव और उसके नतीजे का दुनिया भर के नेताओं को बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
प्राचीन रोम और आज के वॉशिंगटन के बीच दो हज़ार साल का फासला है लेकिन ऐसा मालूम होता है कई मायनों में दुनिया नहीं बदली है।