फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैक्सिको शहर में नहरों के बीचों-बीच बसा एक छोटा सा द्वीप, चारों तरफ हैं डरावनी गुड़िया

Wed, 13 Jun 2018 12:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
 island in Maxico where you find thousands of creepy dolls

मैक्सिको शहर के दक्षिण में जोचिमिको की नहरों के बीचों-बीच एक छोटा सा द्वीप मौजूद है। यहां की तस्वीरें एक प्रकार के दर्द को प्रदर्शित करती हैं। यहां जिस तरफ भी देखें वहीं डरावनी गुड़िया दिखाई देती हैं। यूं तो ये खिलौने छोटे बच्चों को बहुत भाते हैं लेकिन यहां मौजूद खिलौनों की तस्वीरें बच्चों को बिल्कुल नहीं लुभाती। इनकी तस्वीरें मात्र देखने से बच्चे तो बच्चे बड़े भी डर जाते हैं। कॉन्ज्युरिंग फिल्म में एक एनाबेल डॉल को जिसने भी देखा वह कांप गया लेकिन इस द्वीप पर मौजूद इतनी सारी डरावनी गुड़ियों की तस्वीरें देख ली जाएं तो आप सोच सकते हैं कि आपका क्या हाल होगा। एक बार ये खबर पढ़ने के बाद आपको लग सकता है कि ये झूठ है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है यह बात बिल्कुल सच है। इस द्वीप का नाम भी इसी कारण 'इस्ला दे लास मुनेकास' यानि (गुड़ियाओं का द्वीप) रखा गया है।

गरीब लड़की की आत्मा को समर्पित द्वीप

 island in Maxico where you find thousands of creepy dolls

यह द्वीप एक गरीब लड़की की खोई हुई आत्मा को समर्पित है। यूं तो इस इलाके के आस-पास हजारों लोग रहते हैं लेकिन यह द्वीप हजारों गुड़िया का घर माना जाता है। उनके कटे हुए अंग, क्षीण सिर और खाली आंखें पेड़ों को सजाते हैं। दिन के समय तो इन गुड़ियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह कोई धमकी दे रही हों लेकिन रात के अंधेरे में ये काफी परेशान दिखाई देते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस द्वीप पर सालों पहले एक लड़की डूब गई थी और अब इन गुड़ियों के आस पास उसकी आत्मा रहती है। द्वीप के आस पास रहने वाले लोगों का कहना है ये सभी गुड़िया अपनी सिर और बाहें हिलाती हैं और कई बार तो अपना मुंह भी खोलती हैं।

आपस में बात करती हैं गुड़िया

 island in Maxico where you find thousands of creepy dolls

वहीं कुछ गवाहों का ये भी कहना है कि ये गुड़िया आपस में फुसफुसाते हुए बातें करती हैं। द्वीप के पास रहने वाले लोग तो यह भी कहते हैं कि गुड़िया उन्हें द्वीप पर उतरने के लिए लुभाती हैं। बेशक इस जगह के बारे में ऐसा बोलने वाले लोग अतिरंजित लगते हों लेकिन ये बात सच है कि ये एक डरावना स्थान है जो आगंतुकों को आने के लिए आकर्षित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी है इनकी हालत

 island in Maxico where you find thousands of creepy dolls

यहां चारों ओर ऐसी डरावनी गुड़िया लटकी हुई हैं जिनमें से कुछ के सिर पीछे की तरफ मुड़े हुए हैं, तो कुछ के केवल सिर लटके हुए हैं। इन गुड़ियों में कोई जली हुई है, कोई टूटी हुई है तो कोई गंदी है। इस जगह पर खाद की एक अजीब सी गंध आती है। ये कभी नीली आंखों से, तो कभी भूरी आंखों से तो कभी बिना आंखों के मौजूद लोगों को देखती हैं।

विज्ञापन

ये यहां आईं कैसे?

 island in Maxico where you find thousands of creepy dolls

यह एक बहुत बड़ा सवाल है कि ये गुड़िया यहां कैसे आईं।वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक खबर के मुताबिक इस द्वीप की देखभाल करने वाले डोन जुलियन संतना बरेरा ने यहां एक छोटी सी लड़की को डूबते हुए देखा था। इसके बाद उन्होंने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह उसे बचाने में असफल रहे। इसके कुछ समय बाद उन्होंने वहां एक गुड़िया को नहरों के पास तैरते हुए देखा। सबसे अजीब बात तो यह थी कि वह गुड़िया उसी लड़की से संबंधित थी जिसकी डूबने से मौत हुई थी। फिर जुलियन ने उस गुड़िया को पकड़ा और उस छोटी सी लड़की की आत्मा को सम्मान देने और उसकी  भावनाओं को समर्थन देने के लिए पेड़ पर लटका दिया। वहीं कई रिपोर्ट ऐसी भी आई हैं जिनमें कहा गया है कि जुलियन ने ये कहानी एकांत में रहने के कारण बनाई है और वहां कोई लड़की नहीं डूबी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed