फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वे में हुआ खुलासा, फेसबुक नहीं अब ये हैं युवाओं के पसंदीदा ऐप्स

Sun, 03 Jun 2018 03:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
according to survey teens forget Facebook, now they are using these apps

जब से फेसबुक आया है तभी से वह युवाओं के बीच बहुत प्रसिद्ध है। चाहे फिर बात भारत, अमेरिका की हो या फिर किसी और देश की। कई रिपोर्टस में तो ये बात भी सामने आई है कि लोगों को फेसबुक की लत हो गई है और युवा अपना अधिकतर समय उसी पर व्यतीत कर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में किए गए एक सर्वे के मुताबिक अब ऐसा नहीं है। सर्वे में पता चला है कि फेसबुक नहीं बल्कि दूसरे ऐप्स हैं युवाओं की पसंद।

फेसबुक नहीं है युवाओं को पसंद

according to survey teens forget Facebook, now they are using these apps

पियु रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार अमेरिकी युवाओं के बीच अब फेसबुक नहीं बल्कि दूसरे ऐप्स पॉपुलर हो रहे हैं। इस सर्वे के मुताबिक अमेरिका में करीब 95 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनके पास स्मार्टफोन्स हैं और 45 फीसदी युवा ऐसे हैं जिनका कहना है कि वह अधिकतर समय ऑनलाइन रहते हैं।

ये हैं पसंदीदा ऐप्स

according to survey teens forget Facebook, now they are using these apps

सर्वे में पता चला है कि जिन ऐप्स ने फेसबुक की जगह ली है वह हैं यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट। मॉनिका एंडरसन और जिंगजिंग जिआंग द्वारा संकलित इस सर्वे के अनुसार 51 फीसदी अमेरिकी युवाओं (13-17 उम्र) का कहना है कि वह फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। वहीं 85 फीसदी यू-ट्यूब, 72 फीसदी इंस्टाग्राम और 62 फीसदी स्नैपचैट जैसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में ये बातें भी आईं सामने

according to survey teens forget Facebook, now they are using these apps

ऐसी कई स्टडी हैं जो कहती हैं कि लोगों की जिंदगी में सोशल मीडिया नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। वहीं इस बात को लेकर अधिकतर युवा तटस्थ दिखाई देते हैं। आंकड़े कहते हैं कि 31 फीसदी युवा ऐसे हैं जिनका कहना है कि सोशल मीडिया का प्रभाव सकारात्मक होता है, 24 फीसदी का कहना है कि इसका प्रभाव नकारात्मक होता है और 45 फीसदी युवा ऐसे हैं जो कहते हैं कि इसका प्रभाव ना तो सकारात्मक होता है और ना ही नकारात्मक।

विज्ञापन

कम आय समूहों के लोग करते हैं फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल

according to survey teens forget Facebook, now they are using these apps

सर्वे के अनुसार जिन युवाओं की आय कम है वे अधिक आय वालों के मुकाबले फेसबुक का अधिक प्रयोग करते हैं। कम आय वाले युवाओं में सात में से एक का कहना है कि वह फेसबुक का प्रयोग करते हैं। इन युवाओं की सालाना आय 30,000 डॉलर से कम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed