फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   IS have empty passport and Printing Machine

आईएस के पास हो सकते हैं खाली पासपोर्ट और प्रिंटिंग मशीन

Mon, 14 Dec 2015 10:00 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
IS have empty passport and Printing Machine

आतंकवादी संगठन आईएस के पास सीरिया के खाली पासपोर्ट और प्रिंटिंग मशीन हो सकती है। ऐसे में इस बात की आशंका है कि आईएस समर्थक असली जैसे दिखने वाले फर्जी पासपोर्ट की सहायता से अमेरिका में घुस आए हों। अमेरिकी एजेंसी की खुफिया रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार रक्का और दार एज-जोर शहर आतंकवादियों के कब्जे में हैं। दार एज-जोर में पासपोर्ट कार्यालय है। ऐसी आशंका है कि आईएस के हाथ खाली पासपोर्ट और प्रिंटिंग मशीन लग गई है। इसका मतलब है कि अब आतंकी खुद भी जाली पासपोर्ट जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़ी परेशानी की बात यह है कि ये पासपोर्ट देखने में असली जैसे होंगे। एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमे के मुताबिक सूत्र से पता चला है कि सीरिया में 200 से 400 अमेरिकी डॉलर में फर्जी पासपोर्ट हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी कागजात रखने को अपराध नहीं मानते

IS have empty passport and Printing Machine

इन पर पिछली तारीख की मुहर लगवाने के लिए भी इतना ही मूल्य देना होता है। सीरिया में इस तरह के दस्तावेजों की भरमार है। हालात यहां तक खराब हैं कि अब सीरियाई फर्जी कागजात रखने को अपराध नहीं मानते।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की नींद इसलिए भी उड़ी हुई है क्योंकि यूरोप में सीरिया के फर्जी पासपोर्ट पाए जा चुके हैं। पिछले हफ्ते पेरिस में आतंकी हमले करने वाले दो फिदायीन भी फर्जी दस्तावेज के सहारे ही फ्रांस में घुसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed