फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Iran can curb cyber attacks in response to US restrictions

अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में साइबर हमले कर सकता है ईरान

Wed, 08 Aug 2018 03:59 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Wed, 08 Aug 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Iran can curb cyber attacks in response to US restrictions

साइबर सुरक्षा और खुफिया विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस हफ्ते फिर से प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में ईरान साइबर हमले कर सकता है। ट्रंप द्वारा 2015 के परमाणु करार से कदम वापस खींचे जाने के बाद मई से ही ईरान की तरफ से साइबर हमले किये जाने को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही थी। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा कि खतरा कल और बढ़ गया जब अमेरिका ने तेहरान के खिलाफ आर्थिक पाबंदियों को फिर से लागू कर दिया। ईरान ने अपनी साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल आक्रामक उद्देश्यों के लिये किये जाने से इनकार करते हुए अमेरिका पर ईरान को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


रिकॉर्डेड फ्यूचर नाम की एक साइबर सुरक्षा कंपनी ने कहा कि उसने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान ईरान की धमकी भरी गतिविधियों से जुड़ी बातचीत में इजाफा देखा है। अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय में पूर्व ईरान प्रबंधक नॉर्म रूल ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस बात की संभावना है कि ईरान साइबरस्पेस में प्रतिरोध दर्ज कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed