{"_id":"5940ce7c866419875d8b489f","slug":"indian-shot-in-atlanta-usa-admited-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में एक और भारतीय को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में एक और भारतीय को मारी गोली, हालत नाजुक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में एक और भारतीय को गोली मारने का मामला सामने आया है। ताजा मामला यूएसए के अटलांटा का है जहां समीर पटेल नाम के भारतीय को सोमवार की रात गोली मार दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के पटना के रहने वाला समीर अटलांटा के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करता था।
विज्ञापन
उस रात जब वह स्टोर बंद कर रहा था। तभी अचानक से दो लोग आए और उन्होंने समीर को गोली मारकर स्टोर का कैश लूट फरार हो गएं। युवक को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों में अमेरिका में भारतीयों को गोली मारने के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले कंसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सुनवाई करते हुए अमेरिकी कोर्ट ने आरोपी एडम डब्ल्यू. प्यूरिनटन को संघीय घृणा अपराध के तहत दोषी पाया गया।
विज्ञापन