फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian engineers in the US after the assassination of Indian businessmen

US : इंजीनियर के बाद अब भारतीय मूल के व्यापारी की घर के बाहर हत्या

Sat, 04 Mar 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- prensented by: आनंद
amarujala.com- prensented by: आनंद Updated Sat, 04 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Indian engineers in the US after the assassination of Indian businessmen
बीते दिनों भारतीय इंजीनियर की मौत के बाद अमेरिका में अब एक भारतीय बिजनेसमैन की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि हर्निश पटेल गुरुवार रात करीब 11.24 बजे अपनी दुकान बंद करके घर के लिए निकले। दस मिनट बाद घर के बाहर संदिग्धों ने उन्हे गोली मारकर हत्या कर दी। 43 वर्षीय हर्निश पटेल की हत्या ऐसे समय पर हुई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या की निंदा की थी। 
विज्ञापन

  दक्षिण कैरोलिना के लैंकेस्टर काउंटी प्रांत में रहने वाले हर्निश पटेल  की हत्या से पहले बीती फरवरी के अमेरिका में एक सिरफिरे हमलावर ने भरी भीड़ के बीच ओपन फायरिंग करते हुए एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी और दो अन्य को भी घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर नस्लीय रूप से प्रेरित था और गोली मारने से पहले चिल्लाया कि - ‘मेरे देश से निकल जाओ।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमला अमेरिका के कंसास राज्य स्थित ऑस्टिन्स ग्रिल एंड बार में उस वक्त हुआ था, जब एक कंपनी में 32 वर्षीय एविएशन इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला एक भारतीय दोस्त आलोक मदासनी के साथ वहां पहुंचे थे। वहीं हमलावर 51 वर्षीय एडम प्यूरिंटन काफी नशे में बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed