फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India and Pakistan should solve Kashmir Issue through negotiations: America

भारत-पाक बातचीत के जरिये कश्मीर मुद्दे को हल करें: अमेरिका

Sun, 18 Sep 2016 04:30 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sun, 18 Sep 2016 04:30 AM IST
विज्ञापन
India and Pakistan should solve Kashmir Issue through negotiations: America
- फोटो : file photo

संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे को पाकिस्तान द्वारा जोर शोर से उठाने के एलान के साथ ही अमेरिका ने एक बार फिर कहा है कि भारत और पाकिस्तान को यह मुद्दा आपसी बातचीत के जरिये हल करना चाहिए। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को कहा, ‘हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। हम चाहते है कि भारत और पाकिस्तान बातचीत के जरिये इसका हल करें।’ 

विज्ञापन


किर्बी से पत्रकारों ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश के संबंध में सवाल पूछा था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा था कि वह यूएन की महासभा में कश्मीर का मुद्दा जोर शोर से उठाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर का मुद्दा दुनिया भर में उठाने के लिए बाकायदा 20 विशेष राजदूतों को नियुक्त किया है। कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय फोरम से उठाने के सवाल पर किर्बी ने कहा, ‘यह उन पर निर्भर है कि वह इस मुद्दे पर कहीं भी बात करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed