फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   how much comfortable are you in lift

आप कितने सहज होते हैं लिफ़्ट में?

Wed, 10 Oct 2012 11:19 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2012 11:19 AM IST
विज्ञापन
how much comfortable are you in lift
हम में से शायद ही किसी ने इस बात को ज्यादा तवज्जो दी हो, लेकिन शैरलोट के नार्थ कैरोलिना विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉक्टर ली ग्रे ने हमारे इस व्यवहार की पड़ताल की और उन्होंने कई बिंदुओं को रेखांकित किया। डॉ. ग्रे का कहना है, “हम में से ज्यादातर लोग लिफ्ट में घुसते ही अटपटा महसूस करने लगते हैं, अधिकांश लोग एक दूसरे से नजर मिलाने से भी बचते हैं।”
विज्ञापन


डॉ. ली का कहना है कि ज्यादातर लोगों की कोशिश ये होती है कि वो अपने मोबाइल में गुम हो जाते हैं। ली कहते हैं कि, “आमतौर पर लिफ्ट में ज्यादातर लोग एक ही मुद्रा में खड़े हो जाते हैं, जबकि आप यहां बहुत सहज तरीके से खड़े रह सकते हैं। लिफ्ट में घुसने वाले नए लोगों के साथ भी सहजता से पेश आ सकते हैं।”
विज्ञापन


बर्लिन के फ्री विश्विद्यालय के मनौवैज्ञानिक प्रो. बबेटे रेनेबर्ग का कहना है कि, “जब हम लिफ्ट में यात्रा कर रहे होते हैं तो वहां काफी संकरी जगह होती है और ये स्थिति बहुत ही असुविधाजनक होती है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट में 41 घंटे
वहीं 41 घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने वाले न्यूयार्क के एक कर्मचारी निक व्हाइट का कहना है कि, “लिफ्ट को लेकर हमारे दिमाग में कई तरह की आशंकाएं रहती हैं।” निक कहते हैं,” हम किसी जगह बंद होने के आदि नहीं होते हैं और लिफ्ट में घुसते ही बंध जाने का अहसास होने लगता है, हम जल्दी से जल्दी इससे बाहर निकल आना चाहते हैं।”

लिफ्ट के इस तनावपूर्ण माहौल पर डॉक्टर ली भी मुहर लगाते हैं। उनका कहना है कि, “ दरअसल, आप एक ऐसी मशीन में बंद रहते हैं जिसमें आप घुसते तो हैं लेकिन उसके काम करने के तरीके को देख नहीं पाते और ये अंधेरे में कुछ ढूंढने जैसा है।”


लिफ्ट है सबसे सुरक्षित
हालांकि डॉ. ली लिफ्ट को सबसे बेहतर सुविधआओं वाला ट्रांसपोर्ट मानते हैं। ली कहते हैं, “लिफ्ट दूसरे तमाम ट्रांसपोर्ट सर्विस के मुकाबले काफी सुरक्षित है।” “इसमें कम हादसे होते हैं। लिफ्ट से दुनिया भर में हर रोज कई मील यात्राएं होती है लेकिन उसके मुकाबले हादसे बहुत कम होते हैं।” ली कहते हैं कि, ”हमें इस सोच के साथ लिफ्ट का प्रयोग करना चाहिए ताकि हमारे भीतर लिफ्ट को लेकर जो अवधारणाएं बन गई हैं वो खत्म हो सके।”


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed