प्लूटो पर दिखा हिमालय जैसा बर्फ का पहाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लूटो पर हिमालय जैसे बर्फ के हजारों फुट ऊंचे पहाड़ हैं। जी हां ये सुनकर हैरान हो गए होंगे लेकिन यह सच है नासा की तस्वीरों से बात सामने आयी है।
सौर मंडल में सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह प्लूटो के नजदीक सफलतापूर्वक उड़ान भरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ‘न्यू होराइजन्स’ ने ठीक एक दिन बाद वहां से प्लूटो की अद्भुत क्लोज-अप तस्वीरें भेजी हैं, जो बताती हैं कि यहां हिमालय जैसे बर्फ के हजारों फुट ऊंचे पहाड़ हैं।
ये पहाड़ बताते हैं कि इस ग्रह पर भौगोलिक सक्रियता अभी बनी हुई है। अंतरिक्ष यान ने उसके चंद्रमा ‘शेरॉन’ व ‘हाइड्रा’ की तस्वीरें भी भेजी हैं। पियानो के आकार का यह यान पिछले नौ साल में तीन अरब मील की दूरी तय करते हुए प्लूटो के करीब पहुंचा है।
प्लूटो के सबसे बड़े चंद्रमा ‘कैरों’ के उत्तरी ध्रुव पर गहरे धब्बे की तस्वीरें भी मिली हैं, जबकि इसके छोटे चंद्रमा ‘हाइड्रा’की तस्वीरें भी मिली हैं। यह 27 मील चौड़ा व 20 मील लम्बा है, जहां बर्फीले पानी की पूरी संभावना है।
प्लूटो से छिन गया है ग्रह का दर्जा
पृथ्वी पर ‘न्यू होराइजन्स’ द्वारा 47,000 मील दूर से भेजी गई तस्वीरों में प्लूटो की सतह का बहुत छोटा हिस्सा दिखाई दे रहा है।
इस पर 11,000 फुट ऊंचे बर्फ के पहाड़ दिखाई दे रहे हैं, जिनकी छाया समतल मैदान पर पड़ती दिखाई दे रही है। प्राप्त चित्रों में ज्वालामुखों की कमी से इस बात के संकेत मिलते हैं कि ये पहाड़ करीब 10 करोड़ वर्ष पुराने हैं, जो 4.56 अरब वर्ष पुराने सौर मंडल में काफी युवा हैं। इससे पहले मंगलवार को भेजे गए चित्रों में सब कुछ साफ साफ नहीं दिख रहा था।
न्यू होराइजन्स के रवाना होने के कुछ समय बाद ही नए पिंडों की खोज को मान्यता देने वाली एजेंसी ने पहली बार ग्रहों की परिभाषा तय करने पर बहस छेड़ दी। इसके बाद प्लूटो से ग्रह का दर्जा छिन गया और इसकी पहचान क्वीपर बेल्ट के मलबे के ढेर में मौजूद एक बौने ग्रह की रह गई।