{"_id":"5909e4724f1c1b0b394415fd","slug":"hillary-clinton-blames-fbi-russia-herself-for-2016-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव में मेरी हार के लिए एफबीआई, रूस जिम्मेदार: हिलेरी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
राष्ट्रपति चुनाव में मेरी हार के लिए एफबीआई, रूस जिम्मेदार: हिलेरी
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
Updated Wed, 03 May 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिलेरी क्लिंटन ने पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार के लिए एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमी और रूसी हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया है। हिलेरी ने कहा कि इन्होंने मतदाताओं को ‘डरा दिया’ और उन्हें एक संभावित जीत से वंचित कर दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद की पूर्व डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप के हाथों मिली हार की वह ‘निजी तौर पर जिम्मेदारी’ लेती हैं। पिछले साल मिली भारी हार के बाद अपनी विस्तृत टिप्पणियों में हिलेरी ने हार के पीछे के कारणों में अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल और अपने ईमेलों की जांच से जुड़े कोमी के पत्र के जारी हो जाने का जिक्र किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन कारकों की वजह से वह अपनी संभावित जीत से वंचित हो गईं। न्यूयॉर्क में वूमन फॉर वूमन इंटरनेशनल फोरम में सीएनएन को दिए इंटरव्यू में हिलेरी ने कहा, ‘यदि चुनाव 27 अक्तबूर को हुए होते तो मैं आपकी राष्ट्रपति होती।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव 28 अक्तूबर को हुआ और उस दौरान बहुत सी हास्यास्पद चीजें हो रही थीं।’ उन्होंने कहा, ‘वह एक उत्कृष्ट प्रचार अभियान नहीं था। ऐसा कुछ होता ही नहीं है। लेकिन मैं जीतने वाली थी, तभी जिम कोमी के 28 अक्तूबर को आए पत्र और रूसी विकीलीक्स ने उन लोगों के दिमाग में डर पैदा कर दिया, जो मुझे वोट देना चाहते थे। इन चीजों से वे लोग डर गए।’