{"_id":"57b3590a4f1c1bd66b6eb91b","slug":"hijab-clad-muslim-women-assaulted-called-isis-in-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हिजाब पहने मां-बेटी पर हमला","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में हिजाब पहने मां-बेटी पर हमला
एजेंसी, शिकागो
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : getty
अमेरिका में हिजाब पहने मुस्लिम मां और बेटी के खिलाफ घृणा अपराध का मामला सामने आया है। शिकागो में एक महिला ने हिजाब पहने मुस्लिम मां एवं बेटी पर हमला किया और उन पर थूका। इतना ही नहीं, उस महिला ने हिजाब पहने मां-बेटी को आईएस का आतंकी भी कहा। अमेरिका में इस्लामोफोबिया को लेकर जारी बयानबाजी के बीच घृणा अपराध का यह ताजा मामला है।
शिकागो के वेस्ट रोगर्स पार्क के समीप मुस्लिम मां-बेटी को परेशान किया गया और हमला किया गया। बताया जा रहा है कि मां और बेटी ने हिजाब पहन रखा था, जिसके चलते उन पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि एक महिला ने उन पर हमला किया और उनके खिलाफ इस्लाम विरोधी टिप्पणी की। पीड़ित मां-बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि शिकागो पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। वहीं, पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा कर रही है।

Trending Videos
डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजी से अमेरिका में बना है मुस्लिम विरोधी माहौल
डोनाल्ड ट्रंप
पीड़ित सुजैन दमरा ने एनबीसी शिकागो को बताया कि आरोपी महिला ने उन पर और उनकी मां सिहम जहदम पर बृहस्पतिवार को हमला किया। एक महिला ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी महिला कथित तौर आईएस कहते और घृणा फैलाने वाली टिप्पणी करती नजर आ रही है।
सके अलावा तकरीबन 21 या 22 साल के दो युवक हँसते नजर आ रहे हैं। सिहम का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजी के चलते देश में मुस्लिम विरोधी माहौल बना है और मुस्लिमों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घृणा अपराध है।
शिकागो के काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन्स ने राज्य और संघीय सरकार से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।