फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   have not missed being in movies says busy mother aishwarya

बेटी आराध्या मेरे लिए परी जैसी है: ऐश्वर्या राय बच्चन

Wed, 26 Sep 2012 02:17 AM IST
संयुक्त राष्ट्रh/एजेंसी
संयुक्त राष्ट्रh/एजेंसी Updated Wed, 26 Sep 2012 02:17 AM IST
विज्ञापन
 have not missed being in movies says busy mother aishwarya
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा है कि पिछले साल मातृत्व सुख की वजह से वे इतना व्यस्त रहीं कि फिल्में न कर पाने के बारे में सोचने का भी समय नहीं मिला। 10 महीने की आराध्या के बारे में उन्होंने कहा कि वह मेरी परी है। बता दें कि बच्चन परिवार की इस नई सदस्य का नाम आराध्या रखा गया है। 38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि बेटी पाकर वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने बच्चन परिवार की बहू को एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। ऐश्वर्या को यूएनएड्स का गुडविल अंबेसडर बनाया गया है।
विज्ञापन


नई भूमिका स्वीकार करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि वे महज पोस्टर गर्ल बनकर रहना पसंद नहीं करेंगी। उनका मुख्य फोकस बच्चों को एचआईवी संक्रमण से मुक्त रखना एवं मां को जीवित रखने के वैश्विक अभियान में सहयोग करना होगा। ऐश्वर्या ने कहा कि बच्चे भगवान का वरदान होते हैं और मातृत्व सुख के अनुभव को परिभाषित करना कठिन है। मुझे इसके लिए आदर्श शब्द ही नहीं मिलता। यह अद्भुत, खूबसूरत एवं शानदार अहसास हैं। करीब दो साल तक रील लाइफ से दूर रहने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि बेटी के साथ 10 महीने कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। मैं हर समय अपनी आराध्या के साथ ही रहना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed