फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Have a chance to shoot or medicine, Robo will decide themselves

गोलीबारी का मौका हो या दवाई देने का, खुद फैसला लेंगे रोबो

Sun, 11 Jan 2015 03:06 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
Have a chance to shoot or medicine, Robo will decide themselves

अब तक के बने मशीनी रोबो निर्देश पाने पर ही काम किया करते थे। कई बार तो वे उन बातों को अनसुनी कर देते हैं, जिनके बारे में उनके भीतर कोई प्रोग्रामिंग नहीं की गई है। अब ऐसे में रोबो के कुछ कामों को छोड़ दिया जाए तो आम आदमी से इनका वास्ता नहीं के बराबर ही रहता था।

विज्ञापन


मगर, अब वैज्ञानिक एक ऐसा ‘फेबुलान’ रोबो विकसित करने में जुटे हैं, जो परिस्थितियों के मुताबिक खुद-ब-खुद फैसले ले लिया करेगा। यह रोबो नैतिक रूप से काफी समझदार होगा। टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में मानव रोबो संवाद प्रयोगशाला के वैज्ञानिक मैथ्यिाज शुत्ज कहते हैं, ‘इससे रोबो को नैतिक आधार मिलेगा कि वह किसी भी हालातों में क्या कदम उठाए।’
विज्ञापन


इस तरह के रोबो के विकास में कंप्यूटर वैज्ञानिकों के अलावा दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक, भाषाविज्ञानी, वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी सलाहें ली जा रही हैं। वैज्ञानिक यह भी चाहते हैं कि यह रोबो सही या गलत के बारे में खुद ही फैसला लेने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल या अस्पताल में नहीं करेगा गोलीबारी

Have a chance to shoot or medicine, Robo will decide themselves

ऐसा रोबो मौका पड़ने पर न केवल किसी बीमार को जरूरत के मुताबिक दवाएं दे सकेगा, बल्कि लड़ाई के दौरान गोलीबारी करने का भी फैसला खुद ही ले सकेगा। इस तरह का प्रयोग अब तक बिना ड्राइवर के चलने वाली कार में सफल रहा है।

सेना के साथ काम करने पर रोबो सीमा पर लड़ाई के दौरान के हालातों पर नजर भी रखेगा। यहां तक कि क्रूज मिसाइलों को भी चलाने का फैसला वह हालात के अनुसार कर सकेगा। यह रोबो इतना समझदार होगा कि अगर स्कूल या अस्पताल में कोई आतंकी छिपा हो तो यह आतंकी को गोली मारने से पहले सौ बार सोचेगा। ताकि बच्चों या आम आदमी उसका निशाना बने।

रोबो को नैतिक आधार पर उठे सवाल

आम तौर पर किसी रोबो में इनसानों की तरह भावनाएं नहीं होती हैं। संयुक्त राष्ट्र में भी इस बात पर बहस छिड़ चुकी है कि क्या किसी रोबो को किसी की जान लेने का हक है। या फिर किसी को मारने में उसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जबकि रोबो महज एक मशीन है, जिसका इनसानी मूल्यों से कोई वास्ता नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed