{"_id":"ef8bcfbdee086279c6bca8cb47d48cad","slug":"faruq-gets-28-500-for-california-massacre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया हत्याकांड: फारूक को मिले थे 28,500 डॉलर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया हत्याकांड: फारूक को मिले थे 28,500 डॉलर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Dec 2015 06:27 AM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में 14 लोगों को गोली मारने की घटना को अंजाम देने वाले सईद फारूक के खाते में 28,500 डॉलर की राशि जमा की गई थी।
विज्ञापन
फारूक ने अपनी पाकिस्तानी पत्नी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था, जिसमें वह खुद भी मारा गया। जांच कर्ताओं के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि फारूक को वेबबैंक डॉट कॉम वेबसाइट से घटना के दो सप्ताह पहले यह रकम मिली थी।
जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि फारूक को यह रकम लोन के रूप में मिली थी या नहीं। फारूक के माता-पिता पाकिस्तान से आकर अमेरिका में बस गए थे। उसकी वार्षिक आय 53 हजार डॉलर थी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है। मामले की जांच कर रही एफबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि पति-पत्नी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे।
विज्ञापन