{"_id":"5c562b80bdec22738d0b5e2d","slug":"fake-university-scam-india-expresses-objection-to-students-arrested-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी यूनिवर्सिटी घोटाला: अमेरिका में गिरफ्तार छात्रों पर भारत ने जताई आपत्ति","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फर्जी यूनिवर्सिटी घोटाला: अमेरिका में गिरफ्तार छात्रों पर भारत ने जताई आपत्ति
Sun, 03 Feb 2019 05:15 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास को एक कार्रवाई पत्र जारी करते हुए अमेरिका में भारतीय छात्रों की गिरफ्तारी पर आपत्ति ली है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कार्रवाई पर चिंता जताते हुए तत्काल काउंसलर एक्सेस की मांग भी की है। दूसरी तरफ, अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए 129 छात्रों के लिए 24/7 हॉटलाइन सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए इन छात्रों पर ‘पे ऐंड स्टे’ यूनिवर्सिटी वीजा घोटाले में शामिल होने का आरोप है। अमेरिका में रहने के लिए यूनिवर्सिटी के फर्जी दस्तावेज बनाने आरोप में गिरफ्तार 130 विदेशियों में से 129 भारतीय या भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। इस पर आपत्ति लेते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारतीय छात्रों के साथ नामांकन के नाम पर ठगी हुई है और इस मामले को इसी रूप में देखा जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय इस मामले को गंभीरता से देख रहा है और समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है। प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि अब तक 30 छात्रों ने हमारे वकीलों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि हॉटलाइन के दो नंबर 202-322-1190 और 202-340-2590 चौबीसों घंटे सेवा में रहेंगे। भारत ने cons3.washington@mea.gov.in आईडी भी जारी किया है जहां गिरफ्तार छात्रों के दोस्त और परिजन संपर्क कर सकते हैं। इस धोखाधड़ी का भंडाफोड़ होने के बाद प्रभावित छात्रों की मदद के लिए एक नोडल अफसर को तैनात किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने जांच में पाया कि विश्वविद्यालयों का छात्र बताकर जिन लोगों को देश में ठहराया गया उन्हें यहां बसाने के मकसद से फर्जी ढंग से यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाया गया था।
विज्ञापन
छात्रों का नियमित अपडेट साझा करे अमेरिका
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम भारतीय छात्रों की स्थिति का पता लगाने के लिए गंभीर व सक्रिय कदम उठा रहे हैं। अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने भी इस पत्र की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि हमने अमेरिकी सरकार से छात्रों का पूरा विवरण व नियमित अपडेट साझा करने, उन्हें नजरबंदी से मुक्त करने व उनकी इच्छा के खिलाफ निर्वासन नहीं करने का आग्रह किया है।
छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल
इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी के बाद से अमेरिका में रह रहे भारतीय छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में रखे जाने के अलावा इन छात्रों को निर्वासित भी किया जा सकता है। छात्रों को ट्रैकिंग डिवाइस के साथ हाउस अरेस्ट किया गया है। उन पर उनके आसपास के किसी भी इलाके में जाने की पाबंदी है। इससे पहले जांचकर्ताओं ने आठ साजिशकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया था।