{"_id":"59796bb14f1c1b91598b4945","slug":"experts-sayss-america-will-not-sit-silent-if-border-fights-starts-between-india-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर भारत-चीन के बीच छिड़ी जंग, तो नहीं चुप बैठेगा अमेरिका: विशेषज्ञ ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अगर भारत-चीन के बीच छिड़ी जंग, तो नहीं चुप बैठेगा अमेरिका: विशेषज्ञ
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर विवाद के चलते भारत और चीन के बीच अगर जंग छिड़ती है तो अमेरिका इस लड़ाई को चुपचाप बैठ कर नहीं देखेगा। वॉशिंगटन के स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्ट्डीस के सीनियर विशेषज्ञ जैक कूपर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि यूएस इस बॉर्डर विवाद में कूदेगा, लेकिन अगर दोनों देशों में जंग छिड़ती है, तो अमेरिका शांत नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
कूपर ने मुताबिक अमेरिका चीन की बढ़ती शक्ति को बैलेंस करने की लगातार कोशिश कर रहा है और भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जो उसकी इस कोशिश को अंजाम देने में अहम रोल निभा सकता है। हालांकि, कूपर ने ये भी कहा कि अमेरिका के जंगी मैदान में कूद जाने की जानकारी से ही चीन मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन
दरअसल, डोकलाम सीमा विवाद पर बौखलाए चीन की सेना और सरकार ने भारत पर अपनी धमकियों का दौर जारी रखा हुआ है। चीनी सेना के प्रवक्ता ने सोमवार को भारतीय सेना को फिर धमकी दी और कहा कि अगर वे डोकलाम से पीछे नहीं हटती तो इसका अंजाम बेहद खतरनाक होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये हमारी पहली मांग है कि भारत डोकलाम से पहले अपनी सेना हटाए, क्योंकि हल उसी के बाद निकल पाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि पर्वत को हिला देना आसान होगा, पर चीन की पिपुल लिब्रेशन आर्मी को हिलाना आसान नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि बॉर्डर की शांति पर ही पूरे राष्ट्र की शांति टिकी हुई है।
बता दें कि चीन की ओर से सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन पर अपना हक जमाने के बाद ही ये विवाद गरमाया हुआ है। चीन की ओर से डोकलाम में सड़क कार्य निर्माण शुरु किए जाने के बाद भूटान और भारत ने विरोध किया, लेकिन चीन नहीं माना। इसके बाद भारत ने अपने सैनिकों को तैनात कर दिया। मामला इस कदर गरमा गया है कि केंद्र सरकार को इस पर संसद में सफाई भी देनी पड़ी है।