{"_id":"57c2f8ed4f1c1b5f6fd4f35c","slug":"engine-torn-apart-mid-air-us-flight-gets-emergency-landing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में दो टुकड़े हो गया यात्रियों से भरे विमान का इंजन, फिर भी हुई सेफ लैंडिंग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हवा में दो टुकड़े हो गया यात्रियों से भरे विमान का इंजन, फिर भी हुई सेफ लैंडिंग
एजेंसी
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विमान में सौ से ज्यादा यात्री आराम जे जा रहे थे कि तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। विमान में सफर करने वाले चश्मदीदों की मानें तो उन्होंने खिड़की से विमान के इंजन को अलग होते देखा। यह देखकर यात्रियों की सांसे हलक में अटक गईं। पल में 104 यात्रियों की जिंदगी पर बन आई। मंजर इतना भयावह था कि खौफजदा यात्री और पायलट पूरी घटना को याद करना भी नहीं चाहते हैं। पायलट की कर्मठता काम आई और वह दो टुकड़े हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफल रहा। बेहद चौकाने वाला मामला अमेरिका के ओरिलिएंस का है।
विज्ञापन
ओरिलिएंस से ओरलैंडो जा रहे एक विमान के इंजन में धमाका होने के बाद उसके दो इंजन में से एक विमान से अलग हो गया। इसकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते रह गया। साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान 3472 ने शनिवार सुबह अमेरिका के ओरिलिएंस से ओरलैंडो के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान के एक इंजन में जोरदार विस्फोट हुआ। आनन-फानन में विमान की फ्लोरिडा के पैंसाकोला में लैंडिंग कराई गई। गनीमत रही कि विमान में सवार 104 लोगों में किसी को खरोंच तक नहीं आई और सभी को बचा लिया गया।
विज्ञापन
डरे सहमे यात्रियों ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कीं। यात्रियों की मानें तो वे मौत के मुंह से निकल आए, वह एक जोरदार धमाका था।
यात्रियों ने सकुशल लैंडिंग के बाद पायलट का भी धन्यवाद किया। एयरलाइंस प्रवक्ता ने विमान के इंजन में तकनीकी समस्या की बात स्वीकार की है।