फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Emergency may take place in United States, President Donald Trump signs

अमेरिका में लग सकता है आपातकाल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

Sun, 03 Feb 2019 03:27 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 03 Feb 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
Emergency may take place in United States, President Donald Trump signs
donald trump

मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच जारी तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। ट्रंप ने कहा कि वह सीमा पर दीवार की अपनी योजना से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि वह इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए फंड जुटाने के मकसद से राष्ट्रीय इमरजेंसी की घोषणा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ट्रंप अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए देश की दक्षिणी सीमा पर दीवार बनाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। सीबीएस न्यूज से राष्ट्रपति ने कहा कि वह राष्ट्रीय इमरजेंसी की घोषणा करने के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पॉलसी का कठोर रुख देशहित के खिलाफ है और वह खराब राजनीति कर रही हैं। अगर ट्रंप देश में राष्ट्रीय इमरजेंसी की घोषणा करते हैं तो मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने की योजना के लिए फंड जुटाने की उनकी राह आसान हो जाएगी। उन्हें संसद की मंजूरी के बिना ही फंड जारी करने की शक्ति हासिल हो जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, ट्रंप अगले सप्ताह मंगलवार को स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति का संबोधन आशावादी दृष्टिकोण और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने पर केंद्रित होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति अमेरिकी गौरव के प्रेरणादायक दृष्टिकोण पर बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, वह विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण को लेकर जारी विवाद और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट कर सकते हैं। अमेरिकी अधिकारी ने भाषण से जुड़ी कोई भी खास जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप अपना रुख नरम रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed