फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   During the hearing, the judge ordered the tape on the accused mouth

डकैती के आरोपी को जज ने 12 बार दी चुप रहने की चेतावनी, नहीं माना तो मुंह पर टेप लगवा सुनाई सजा

Sun, 05 Aug 2018 03:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
During the hearing, the judge ordered the tape on the accused mouth
आरोपी शख्स
अमेरिका में ओहियो की एक अदालत में ऐसी सुनावाई हुई है जिसे देखकर सब हैरान रह गए। सुनवाई के दौरान जज ने आरोपी के मुंह को टेप से बंद करने का आदेश दे दिया। इस दौरान कक्ष में उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए। जज ने बताया कि आरोपी फ्रैंकलिन विलियम्स को बार बार चुप होने के लिए कहा जा रहा था लेकिन वह चुप नहीं हुआ। इसके बाद उनके मुंह से टेप चिपका दिया गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो में आरोपी विलियम्स ने हथकड़ी पहनी हुई है। साथ ही उसे कई पुलिस अफसरों ने घेरा हुआ है। इस दौरान एक अफसर जज के आदेश के बाद आरोपी के मुंह पर टेप चिपका देता है। बता दें कि विलियम्स को लूट की तीन वारदात के मामले में दिसंबर 20017 में दोषी ठहराया गया था। 
विज्ञापन


इसी केस में उसकी सुनवाई चल रही थी। इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान ही वह जेल से भी भाग चुका है। जिसे जुलाई 2018 में फिर से गिरफ्तार किया गया। सुनवाई के दौरान आरोपी करीब 30 मिनट तक बोलता रहा। इस दौरान जज ने उसे कई बार चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसका मुंह बंद कर दिया गया। जज ने विलियम्स को 24 साल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed