फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump will control 'Islamic extremism'

'इस्लामिक चरमपंथ' को ऐसे क़ाबू में करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Tue, 16 Aug 2016 07:39 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 16 Aug 2016 07:39 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump will control 'Islamic extremism'
- फोटो : Getty Images

अमरीका में राष्ट्रपति पद के रिपबल्किन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चुने जाने पर वो अप्रवासियों की जांच प्रक्रिया को बेहद कड़ा कर देंगे। ओहायो में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 'इस्लामिक चरमपंथ' से निपटने के लिए अपनी योजना सामने रखी जिसके तहत उन्होंने अमरीका आने वालों के लिए कड़ी स्क्रीनिंग की बात कही।

विज्ञापन


ट्रंप के मुताबिक़ अमरीका आने के लिए आवेदन करने वालों की जांच प्रक्रिया के तहत पता लगाया जाएगा कि वो उदारवादी हैं या नहीं और दूसरे धर्मों के प्रति कहीं वो कट्टर विचार तो नहीं रखते।
विज्ञापन


ट्रंप की योजना के मुताबिक़ कुछ देशों के नागरिकों को अमरीकी वीज़ा नहीं मिलेगा. हालांकि वो कौन से देश होंगे अभी ये साफ़ नहीं है।

किसी भी देश के साथ काम करने को तैयार

Donald Trump will control 'Islamic extremism'

ट्रंप ने कहा कि वो किसी भी ऐसे देश के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं जो इस्लामिक स्टेट का ख़ात्मा करने में अमरीका की मदद करेगा।

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि जब इराक़ युद्ध शुरू हुआ था तब उन्होंने इसका विरोध किया था। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक़ ट्रंप का ये दावा सही नहीं है।

ट्रंप ने ये भी कहा कि इराक़ में तेल के विशाल भंडारों पर इस्लामिक स्टेट का क़ब्ज़ा होने से पहले ही अमरीका को उन्हें अपने हाथ में ले लेना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed