{"_id":"59e1a0af4f1c1b8e698b5b7a","slug":"donald-trump-strikes-blow-against-iran-nuclear-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान परमाणु एग्रीमेंट पर मचा घमासान, मित्र देशों के बीच ट्रंप पड़े अकेले ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ईरान परमाणु एग्रीमेंट पर मचा घमासान, मित्र देशों के बीच ट्रंप पड़े अकेले
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को 2015 के ईरान परमाणु समझौते को बड़ा झटका दिया। उन्होंने इस समझौते को प्रमाणित नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इस समझौते को खत्म नहीं किया, और इसे कांग्रेस के पास भेज दिया। अमेरिका के इस कदम की पड़ोसी देश आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप के बदले सुर- PAK के साथ बनाएंगे बेहतर रिश्ते, अहम मुद्दों पर साथ देने के लिए शुक्रिया
विज्ञापन
रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है। इन देशों ने कहा कि अमेरिका इस तरह डील को एकतरफा खत्म नहीं कर सकता। आपको बता दें कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ईरान को वैश्विक स्तर पर आतंक फैलाने वाला बताया था। उन्होंने इस समझौते को तोड़ने की धमकी देते हुए इसे कांग्रेस के पास भेज दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें हर 90 दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस को प्रमाणित करते हैं कि ईरान इस समझौते का पालन कर रहा है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकलता है तो यह समझौता खत्म हो जायेगा। रूस ने ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे फैसलों से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा।
पढ़ें: ट्रंप के दबाव से झुका पाकिस्तान, आतंकियों की कैद से रिहा करवाए अमेरिकी-कनाडाई कपल
ट्रंप की इस कार्रवाई के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भी ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप के आरोप निराधार हैं। परमाणु समझौते पर ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका अकेला पड़ गया है। आपको बता दें कि केवल इजरायल और गल्फ देश ही ट्रंप के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं।