फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump Speak in Modi`s style for Afghan talks according to an American report

ट्रंप पर चला मोदी का जादू, अफगान वार्ता में उनके अंदाज में बोलते नजर आए

Tue, 23 Jan 2018 10:20 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, वाशिंगटन
एजेंसी, अमर उजाला, वाशिंगटन Updated Tue, 23 Jan 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Speak in Modi`s style for Afghan talks according to an American report

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। एक शीर्ष अमेरिकी अखबार के अनुसार, अफगानिस्तान में अमेरिका नीति पर वार्ता के दौरान ट्रंप मोदी के अंदाज में भारतीय एसेंट में बोलते सुने गए। वाशिंगटन पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि पिछले साल अमेरिका के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की थी। 

विज्ञापन


ट्रंप ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर चर्चा के दौरान बताया कि भारतीय पीएम मोदी ने कहा था कि दुनिया के किसी भी देश ने निस्वार्थ भाव से अफगानिस्तान में इतना काम नहीं किया जितना अमेरिका ने किया है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का अंदाज बिल्कुल मोदी जैसा था। 
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में समाचार पत्र के सवाल पर व्हाइट हाउस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेट भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने ट्रंप के इस व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में ट्रंप के बोलने संबंध रिपोर्ट को पढ़कर चकित रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed