{"_id":"58d4c06d4f1c1b46261a14bb","slug":"donald-trump-said-controversies-are-ok-for-him-because-he-is-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में रह सकता हूं, मैं राष्ट्रपति हूं तुम नहीं: डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
विवादों में रह सकता हूं, मैं राष्ट्रपति हूं तुम नहीं: डोनाल्ड ट्रंप
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विवादों से गहरा नाता है। ट्रंप अपने लगभग हर फैसले से विवादों में आ ही जाते हैं। लेकिन इन विवादों के बारे में ट्रंप का क्या सोचना है? इस पर ट्रंप का कहना है कि अगर वो विवादों में रहते हैं तो ठीक है क्योंकि वो एक राष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
फोन टैपिंग के आरोप पर टाइम्स मैगजीन से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं इतना बुरा नहीं कर सकता। क्योंकि मैं राष्ट्रपति हूं पर आप राष्ट्रपति नहीं हो। ये इंटरव्यू मैग्जीन के कवर पेज के लिए और ट्रंप के बार-बार झूठे दावों की प्रवृत्ति पर चल रहा था।
विज्ञापन
ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर चुनावों के दौरान न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर में फोन टैपिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प को लगातार झूठ बोलने पर आलोचना का सामना करना पड़ा।
वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के केवल 64 दिनों के अंदर ही 247 गलत और भ्रामक दावे किए हैं।
कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के 2 खुफिया अधिकारियों ने ट्रंप के फोनटैपिंग के आरोप को खारिज कर दिया था। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के निदेशक एडमिरल माइकल रोजर्स ने कहा था कि ट्रंप के इस आरोप पर कोई सबूत नहीं मिले हैं।