राष्ट्रपति पद के लिए उपयुक्त नहीं डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसे इंसान हैं जो न केवल झूठे वादे करते हैं, बल्कि उनकी रग-रग में धर्मांधता और शेखी मारना बसा हुआ है। हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी में पहली प्रेसीडेंशियल डिबेट के ठीक पहले अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में यह राय दी है।
उधर, एक और बड़े अखबार द वाशिंगटन पोस्ट ने भी ट्रंप पर लिखे संपादकीय में नकारात्मक राय दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय का शीर्षक दिया है - ट्रंप को राष्ट्रपति क्यों नहीं चुना जाना चाहिए। आगे संपादकीय में अखबार लिखता है कि 15 माह पहले जबसे ट्रंप राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए हैं, उनके बयान हिंसात्मक, उत्तेजनापूर्ण और अनर्गल रहे हैं जो काफी खतरनाक हैं।
न्यूयार्क टाइम्स के संपादकीय बोर्ड के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप से आकर्षित होने वाले मतदाताओं को दुस्साहसी नेता के रूप में उनके आचरण पर ध्यान देना चाहिए। जो लोग ट्रंप को चुनौती देते हैं वे उनका घटिया मजाक बनाते हैं, उन्हें धमकी देते हैं, महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पिणयां करते हैं।
अखबार ने अमेरिकी मतदाताओं से कई सवाल किए
अखबार ने अमेरिकी मतदाताओं से सवाल किया है कि हमारे राष्ट्रपति हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श होते हैं, ऐसे में हम उनके आगे क्या उदाहरण रखना चाहते हैं? क्या अमेरिका के लोग राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पहली प्रेसीडेंशियल डिबेट देखने को तैयार हैं? द वाशिंगटन पोस्ट ने अपने संपादकीय में लिखा है कि इस पर बहस की आवश्यकता नहीं कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
आज के दर्शकों के लिए चुनौती यह है कि वह यह सोचने के जाल से बचें कि उन्हें इस बहस में वास्तविक ट्रंप या नए ट्रंप को उभरते देखने का एक और मौका मिलेगा। उसने कहा, इसके लिए अब बहुत देर हो चुकी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका की अगली राष्ट्रपति बनने के लिए सही माना है।
मैक्सिको दुष्कर्मियों पर दिए बयान की आलोचना
द वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के मानकों में शामिल होता है कि डिबेट से पहले आप सार्वजनिक तौर पर बार बार कैसा व्यवहार करते हैं। इस मानक पर ट्रंप पहले ही फेल हो गए हैं।
वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि अमेरिका के मतदाता असली और नए ट्रंप में अंतर को महसूस करें। उन्होंने मैक्सिको में दुष्कर्मियों पर पहले जो बयान दिया था वे उससे अब पलट रहे हैं। असली ट्रंप तभी सामने आ गए थे जब उन्होंने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की घोषणा के वक्त अवैध प्रवासियों के रूप में दुष्कर्मियों को अमेरिका भेजने के लिए मैक्सिको को दोषी ठहराया था।
उधर, न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी इस मुद्दे पर अपने संपादकीय में ट्रंप को धूर्त बताया जिन्होंने मैक्सिको से बलात्कार करने वालों को दक्षिणी सीमा से बाहर खदेड़ देने का बयान दिया था।