{"_id":"5a94dfbe4f1c1be13b8b5367","slug":"donald-trump-imitate-prime-minister-narendra-modi-and-said-he-is-a-beautiful-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस में जब ट्रंप ने उतारी पीएम मोदी की नकल और साधा निशाना","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस में जब ट्रंप ने उतारी पीएम मोदी की नकल और साधा निशाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल की है। लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय उच्चारण का इस्तेमाल नहीं किया। खबरों की अगर माने तो ट्रंप ने भारत द्वारा हार्ले डेविडसन बाइक पर लगाए गए उच्च आयात शुल्क का विरोध किया है। वह व्हाइट हाउस में गवर्नर को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि हम भारत से निष्पक्ष व्यापार चाहते हैं। हार्ले डेविडसन हर साल हजारों मोटरसाइकिल भारत भेजता है। और कंपनी को अपनी मोटरसाइकिल के लिए 100 फीसदी टैक्स देना पड़ता है।
विज्ञापन
कंपनी द्वारा लगातार दिए जा रहे टैक्स पर उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की और टैक्स 50 फीसदी करने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझे कहा था कि वह टैक्स को कम कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी की खिंचाई करते हुए कहा कि वह सोचते हैं कि वह हमारी मदद कर रहे हैं लेकिन सच पूछा जाए तो वह हमारी मदद बिलकुल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
India sells us a lot of motorbikes, we get zero percent tax, he (PM Modi) said it so beautifully, he is a beautiful man and he said I just want to inform you that we have reduced it (tax) to 50%. What am I supposed to say, am I supposed to be thrilled?: US President Donald Trump pic.twitter.com/40U9bAz2kE
— ANI (@ANI) February 27, 2018
Trending Videos
अपनी बाहों को मोड़ा और आवाज को मोदी स्टाइल में बदला
modi trump
उन्होंने कहा कि भारत भी हमें मोटरसाइकिल भेजता है और हम उसपर जीरो फीसदी टैक्स पाते हैं। ट्रंप ने बातों बातों में मोदी को एक खूबसूरत आदमी तक कह डाला। उन्होंने कहा कि वह एक खूबसूरत आदमी हैं और कहते हैं कि उन्होंने 50 फीसदी टैक्स को कम कर दिया है।
अब उनकी इस बात पर मुझे क्या कहना चाहिए था? क्या मुझे रोमांचित होना चाहिए था। ट्रंप ये बातें व्हाइट हाउस में गर्वनर की एक सभा को संबोधित करते हुए कह रहे थे। पीएम मोदी की बात करते हुए उन्होंने मोदी की नकल भी उतारी, उन्होंने अपनी बाहों को मोड़ा और आवाज को भी मोदी स्टाइल में बदला। वह कभी मोदी स्टाइल में आवाज को मुलायम रूप दिया तो कभी सीरियस बनाए रखा।
अब उनकी इस बात पर मुझे क्या कहना चाहिए था? क्या मुझे रोमांचित होना चाहिए था। ट्रंप ये बातें व्हाइट हाउस में गर्वनर की एक सभा को संबोधित करते हुए कह रहे थे। पीएम मोदी की बात करते हुए उन्होंने मोदी की नकल भी उतारी, उन्होंने अपनी बाहों को मोड़ा और आवाज को भी मोदी स्टाइल में बदला। वह कभी मोदी स्टाइल में आवाज को मुलायम रूप दिया तो कभी सीरियस बनाए रखा।