फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump call Immigrants as Animals and people are criticizing him for this statement

ट्रंप ने प्रवासियों को कहा ‘जानवर’, सीमाओं का उल्लंघन करने वालों को बताया खतरनाक

Thu, 17 May 2018 03:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump call Immigrants as Animals and people are criticizing him for this statement
Donald Trump
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस की बैठक में बिना दस्तावेज अमेरिका में रह रहे प्रवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और समाचार कैमरों के सामने देश की सीमाओं का उल्लंघन करने वाले लोग खतरनाक हैं। ट्रंप ने ऐसे प्रवासियों की तुलना जानवर से कर डाली। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की जबरदस्त आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


ट्रंप की यह टिप्पणी विदेश और स्थानीय नेताओं के साथ राउंड-टेबल बैठक के दौरान कैलिफोर्निया के तथाकथित कानून को लेकर आई, जो स्थानीय कानून प्रवर्तन और संघीय आप्रवासन अधिकारियों के बीच संचार को सख्त सीमाओं में बांधता है। ट्रंप ने कैलिफोर्निया से व्हाइट हाउस आए रिपब्लिकन सांसदों को कहा कि हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने का प्रयास कर रहे हैं, वह कितने बुरे हैं आप इसका यकीन नहीं करेंगे। ये लोग आदमी नहीं बल्कि जानवर हैं।
विज्ञापन


यह पहली बार था जब राष्ट्रपति ने अप्रवासियों के बारे में नस्ली टिप्पणी की हो। उन्होंने निराशा जताई कि वे देश की सीमाओं को सील करने के लिए और अधिक सक्षम नहीं हैं। ट्रंप प्रशासन ऐसे प्रवासियों पर अवैध रूप से देश में रहने के लिए मुकदमा चला रहा है। व्हाइट हाउस में अपने सलाहकारों केक साथ कई निजी बैठकों में भी ट्रंप ने देश के आप्रवासन कानून को लेकर सत्र बुलाया और दुनिया में अमेरिकी अप्रवासी कानून को सबसे कमजोर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप के बयान की निंदा की

ट्रंप द्वारा अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को जानवर जैसा बताने के बयान पर कोलाराडो से कांग्रेस सदस्य जेरेड पोलिस ने निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रवासी लोग इंसान हैं, न कि जानवर। ये लोग अपराधी, नशा तस्कर या बलात्कारी भी नहीं, ये सिर्फ इंसान हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर जैरी ब्राउन ने कहा कि ट्रंप प्रवासियों और अपराधों के बारे में कैलिफोर्निया के कानूनों के बारे में सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। ट्रंप को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed