{"_id":"594fb8a34f1c1be0688b47e4","slug":"donald-trump-breaks-white-house-tradition-by-not-holding-eid-dinner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों से दूरी बरत रहे डोनल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस में नहीं दी इफ़्तार पार्टी!","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मुसलमानों से दूरी बरत रहे डोनल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस में नहीं दी इफ़्तार पार्टी!
बीबीसी
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस
- फोटो : ani
पिछले दो दशकों से हर साल रमज़ान के मौक़े पर अमरीका के राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस में इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है। पर अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस पंरपरा को तोड़ दिया है। दुनिया भर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। वैसे, राष्ट्रपति ट्रंप और और अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज़ जारी कर ईद की बधाई दी है।
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमरीका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफ़रसन ने 1805 में इस परंपरा की शुरुआत की थी। हालांकि इसके बाद वाइट हाउस में इफ़्तार पार्टी की शुरुआत 1996 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने की। इस परंपरा को जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा ने भी जारी रखा था। इस डिनर में अमरीकी मुस्लिम समुदाय के अहम लोग शामिल होते थे। इसके साथ ही इसमें कांग्रेस सदस्य और मुस्लिम देशों के डिप्लोमैट भी शरीक होते थे।
टॉप अमेरिकी CEOs से मिलेंगे मोदी, ये रहा PM के दौरे का पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलर्सन ने भी दशकों पुरानी एक पंरपरा तोड़ दी है। सीएनएन के मुताबिक ईद के मौक़े पर स्टेट डिपार्टमेंट ऑफिस ऑफ रिलिजन और ग्लोबल अफेयर्स ने एक पार्टी आयोजित करने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध को भी अमरीकी विदेश मंत्रालय ने ख़ारिज कर दिया।

ट्रंप ने पिछले तीन सरकारों की परंपरा तोड़ी है।
व्हाइट हाउस
- फोटो : Getty
इस्लाम में रमज़ान के महीने को काफ़ी पवित्र माना जाता है। सीएनएन के मुताबिक रमज़ान के मौक़े पर व्हाइट हाउस में डिनर का आयोजन नहीं कर ट्रंप ने पिछले तीन सरकारों की परंपरा तोड़ी है। साल 1999 से अमरीकी विदेश मंत्रालय या तो एक इफ़्तार पार्टी देता था या ईद के मौक़े पर एक स्वागत समारोह में पार्टी का आयोजन करता था।
इस मौक़े पर कई डिप्लोमैट्स जुटते थे। डोनल्ड ट्रंप अपने चुनावी कैंपेन से ही इस्लाम को लेकर हमलावर रहे हैं। ट्रंप ने अपने चुनावी कैंपेन में मस्जिदों को निगरानी में रखने की बात कही थी।
ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद कई मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमरीका आने पर पाबंदी भी लगाने की कोशिश की। हालांकि ट्रंप ने अपने पहले विदेशी दौरे में सऊदी अरब की यात्रा कर अपनी छवि बदलने की कोशिश की थी। इस यात्रा में उन्होंने 55 मुस्लिम बहुल देशों के सामने आतंकवाद के ख़िलाफ़ साथ आने की अपील की थी।