फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   cyclone again in america, five killed

अमेरिका में फिर चक्रवात, पांच की मौत

Sat, 01 Jun 2013 09:52 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 01 Jun 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
cyclone again in america, five killed

अमेरिका के ओकलाहोमा राज्य में चक्रवातों की एक नई श्रृंखला ने फिर तबाही मचाई है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार इन चक्रवातों से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक मां और उसका बच्चा शामिल हैं।

इन चक्रवातों ने भी ओकलाहोमा के उपनगर मूर को शिकार बनाया जहां दो हफ़्ते पहले एक भयानक चक्रवात से 24 लोगों की मौत हो गई थी।

ताज़ा तूफ़ान ने शुक्रवार शाम को व्यस्त समय में आया जिससे ट्रेफिक अस्त-व्यस्त हो गया और बहुत से लोग कारों में ही फंस गए।

करीब 60,000 घरों की बिजली चली गई और भारी बारिश से बाढ़ आ गई। कई सड़कों पर चार फ़ीट तक पानी भर गया।

मुश्किल परिस्थिति
मिसोरी राज्य में भी तूफ़ानों का हमला हुआ और राज्य के गवर्नर जे निक्सन इसे आपात स्थिति घोषित कर दिया है।

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के तूफ़ान पूर्वानुमान केंद्र का कहना है ये तूफ़ान शनिवार को पूर्व में ओहियो और मिसिसिपी नदी घाटी की तरफ़ बढ़ रहे हैं।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तूफ़ानों से ओकलाहोमा शहर के नज़दीक एक मुख्य राजमार्ग- इंटरस्टेट 40- के पास दर्जनों ट्रक पलट गए।

एक हादसे में मारे गए मां और बच्चा इसी राजमार्ग पर अपनी कार में थे।

ओकलाहोमा के मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय की एक प्रवक्ता एमी इलिएट ने बताया कि दो मौत यूनियन सिटी में और एक अल रेनो में हुई है। कई लोग जल गए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

ओकलाहोमा शहर के मेयर मिक कॉर्नेट ने कहा, “अज्ञात कारणों से हमारी उम्मीद से काफ़ी अधिक लोग सड़कों पर निकल आए। तूफ़ान के वक्त हर आदमी अलग ढंग से बर्ताव कर रहा था जिससे बहुत मुश्किल परिस्थिति पैदा हो गई थी।”
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि मूर में जो कुछ हुआ हम अब भी उससे हिले हुए हैं। हम अब भी चक्रवात के शिकार लोगों और बच्चों को दफ़न कर रहे हैं इसलिए हमारी भावनाएं काफ़ी प्रबल हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हालिया चक्रवात मूर में दो हफ़्ते पहले आए चक्रवात के मुकाबले कम ख़तरनाक थे।

उस चक्रवात को सबसे शक्तिशाली ईएफ़5 श्रेणी में रखा गया था। उसने 1200 घरों नष्ट कर दिया, करीब 33,000 लोगों को प्रभावित किया और 1।13 खरब रुपये से अधिक का नुक्सान किया था।

ओकलाहोमा अमेरिका के मध्य पश्चिम इलाके में पड़ता है जिसे चक्रवात पथ कहते हैं। यहां हर साल में करीब 1,200 चक्रवात आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed