{"_id":"5951c77c4f1c1b290f8b45bf","slug":"big-talks-of-us-president-donald-trump-with-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात की 10 बड़ी बातें
Wed, 27 Mar 2019 07:55 PM IST
तिवारी अभिषेक
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। ट्रंप ने बड़ी गर्मजोशी के साथ मोदी से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। पेश हैं दोनों की मुलाकात की 10 खास बातें-
विज्ञापन
- दोनों ने कहा कि आतंकी संगठनों, कट्टरपंथी सोच को खत्म करने के लिए दोनों देश कमिटेड हैं। हम कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का स्वागत करके मैं अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम दोनों सोशल मीडिया के वर्ल्ड लीडर में वर्ल्ड लीडर्स हैं।
विज्ञापन
- पीएम मोदी ने राष्ट्रपति टंप को भारत व अपने प्रति मित्र भाव के लिए धन्यवाद दिया।
- पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा नहीं सवा अरब भारतीयों का सम्मान है।
- ट्रंप ने कहा कि हिंद महासागर में अमेरिका, भारत और जापान की नौसेना का सबसे बड़ा सैन्य संयुक्त अभ्यास होगा।
- मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया मिशन और ट्रंप के ग्रेट अमेरिका के विजन में समानताएं हैं।
- पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परिवार सहित भारत आने का न्योता दिया।
- भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी हैः ट्रंप
- मीटिंग में दोनों ने आतंकवाद, अतिवाद और कट्टरवाद से पैदा होने वाली चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की।
- मोदी ने ट्रंप की बेटी इवांका को अमेरिकन डेलिगेशन के साथ भारत आने का न्यौता दिया। जो उसने स्वीकार किया।
विज्ञापन
- मोदी ने साझा बयान में कहा कि भारत और अमेरिका ग्रोथ के ग्लोबल इंजिन हैं। समाज का चहुंमुखी आर्थिक विकास हम दोनों का लक्ष्य है।
- दोनों ने सुरक्षा चुनौतियों के मुद्दे पर भी चर्चा की। साथ ही अमेरिका ने भारत की डिफेंस क्षमता में बढोतरी की है। इसमें डिफेंस टेक्नोलॉजी, ट्रेड तथा मैन्युफैक्चरिंग की सुदृढ़ता होगी।